ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

दुष्कर्म पीड़िता को न्याय नहीं मिलने पर बोले विजय सिन्हा, कहा-सबसे ज्यादा कमजोर और कायर हैं डीजीपी

LAKHISARAI: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां बीते 8 सितंबर को रामगढ़चौक थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना मामले की जांच को

दुष्कर्म पीड़िता को न्याय नहीं मिलने पर बोले विजय सिन्हा, कहा-सबसे ज्यादा कमजोर और कायर हैं डीजीपी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

LAKHISARAI: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां बीते 8 सितंबर को रामगढ़चौक थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना मामले की जांच को लेकर पीड़ित परिवार से मिलें और न्याय का भरोसा दिलाया। इस दौरान  नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। 


उन्होंने कहा कि जब इस घटना की जानकारी जब लखीसराय एसपी से ली तो उन्होंने घटना से साफ इनकार कर दिया। जबकि पीड़ित पक्ष द्वारा महिला थाना में मुकेश यादव और उदय यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा चुका है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है। उन्होंने बढ़ते अपराध को लेकर डीजीपी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा ये सबसे कमजोर और कायर डीजीपी हैं जो अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पीड़िता को न्याय नहीं मिली तो आंदोलन करेंगे। 


बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बिहार के DGP एसके सिंघल पर हमला बोलते हुए कहा कि डीजीपी सबसे ज्यादा कायर और कमजोर हैं जो न्याय नहीं दे सकता है जो कई मामले में खुद आरोपित रहा है। ऐसे अधिकारी अप्रत्यक्ष रूप से अपराधियों को संरक्षित करते हैं। 


उन्होंने कहा कि एसपी को घटना की जानकारी तक नहीं रहती है। यह क्या हो रहा है जिले के अंदर इस तरह के भ्रष्ट पदाधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। बच्ची रो रही है न्याय की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी हम चैन से नहीं बैठेंगे। 


पीड़िता की मां ने बताया कि घर में चाहरदिवारी फांदकर आरोपी घर में घुसा। केस करने गये तो थाने से हरेन्द्र दारोगा ने भगा दिया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित परिवार को बराबर धमकी दी जा रही है। विजय सिन्हा ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगी तब तक वे चैन से नहीं बैठने वाले।