ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामला: गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी से की इस्तीफे की मांग

BEGUSARAI: बेगूसराय के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। बांग्लादेश मामले पर इन नेत

कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामला: गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी से की इस्तीफे की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। बांग्लादेश मामले पर इन नेताओं के ट्वीट पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लोग मिलकर एक्स पर ट्वीट करते हैं। घटना के कई दिनों के बाद इनकी नींद टूटी  है। अखिलेश के पिता जी ने तो हिन्दुओं की लाश पर ही  राजनिति की थी। राम मंदिर के कार सेवकों पर गोली चलाया गया था। ऐसे लोगों के कारण भारत में सनातनियों की यह दुर्दशा है ।


पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई थी। आरोपी संजय को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे सियालदह कोर्ट में पेश किया गया था। 23 अगस्त को कस्टडी खत्म होगी। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध पर बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक महिला होने के नाते ममता बनर्जी को खुद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 


बंगाल तृणमूल कांग्रेस सताधारी नेता और कार्यकर्ता के आतंक से त्राहिमाम है। महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या मामले में डमी को अपराधी बनाया गया है और दोषी को छोड़ा जा रहा है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और इस केस को सीबीआई को सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार अब हिंसक हो गई है। 


निर्भया कांड से जो दिल्ली में बेटी के साथ जो दुष्कर्म हुआ था उससे बड़ी घटना पश्चिम बंगाल में हुई है। जिसमें ममता सरकार दोषी को गिरफ्तार करने में अभी तक नाकाम रही है जिसका सिर्फ एक कारण है कि दोषी ममता की सरकार और पार्टी के लोग हैं ऐसा वहां के लोगों से पता चला है। एक बेटी होने के नाते ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए और जबतक जांच पूरी नहीं होती है ममता बनर्जी राष्ट्रपति को पश्चिम बंगाल की शासन सौंप दें।


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता