ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

CAA-NRC के खिलाफ तेजस्वी आज किशनगंज में भरेंगे हुंकार, प्रतिरोध सभा से पहले कांग्रेस को दिया झटका

KISHANGANJ : सीएए और एनआरसी के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज से हुंकार भरेंगे। तेजस्वी आज किशनगंज में प्रतिरोध सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

KISHANGANJ : सीएए और एनआरसी के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज से हुंकार भरेंगे। तेजस्वी आज किशनगंज में प्रतिरोध सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। तेजस्वी यादव ने सीमांचल से अपने अभियान की शुरुआत की है। आज पहले दिन किशनगंज में जनसभा को संबोधित करने के बाद तेजस्वी 17 जनवरी को अररिया और 18 को कटिहार जाएंगे।


सीमांचल में अपने अभियान की शुरुआत के पहले तेजस्वी यादव ने सहयोगी दल कांग्रेस को ही झटका दे दिया है। किशनगंज से कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे मौलाना असरारुल हक कासमी के पुत्र सऊद आलम नदवी को तेजस्वी ने अपनी पार्टी की सदस्यता दे दी है। नदवी ऑल इंडिया तालिमी व मिल्ली फाउंडेशन के अध्यक्ष भी हैं। उनका आरजेडी में जाना कांग्रेस के लिए सीमांचल में बड़ा झटका माना जा रहा है। कासमी के निधन के बाद उनकी जगह कांग्रेस ने उपचुनाव में डॉ जावेद को उम्मीदवार बनाया था जो फिलहाल किशनगंज के सांसद हैं। कासमी के पुत्र नदवी कांग्रेस के इस फैसले से नाराज थे लिहाजा अब उन्होंने आरजेडी का दामन थाम लिया है। 

तेजस्वी यादव के सामने असल चुनौती सीमांचल के इलाके में अपने वोट बैंक को जोड़े रखने की है। पिछले चुनाव में किशनगंज विधानसभा सीट पर ओवैसी के उम्मीदवार की जीत के बाद तेजस्वी के कान खड़े हैं। अगर तेजस्वी को विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करनी है तो उन्हें मालूम है कि पुराने एमवाई समीकरण को बनाए रखना होगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता