ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लालू के परिवारवाद पर सीएम नीतीश का हमला : बोले- उ लोग परिवारवादी है.. अपने रहा.. पत्नी को बनाया.. बेटा को बनाया और अब बेटी को बनवा रहा है

KISHANGANJ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किशनगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर लालू प्रसाद पर तीखा हमला बोला है। इससे पहले शनिवार को कटिहार की चुनावी सभा को सं

लालू के परिवारवाद पर सीएम नीतीश का हमला : बोले- उ लोग परिवारवादी है.. अपने रहा.. पत्नी को बनाया.. बेटा को बनाया और अब बेटी को बनवा रहा है
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KISHANGANJ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किशनगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर लालू प्रसाद पर तीखा हमला बोला है। इससे पहले शनिवार को कटिहार की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने खुले मंच से कह दिया था कि लालू प्रसाद को इतने ज्यादा बाल-बच्चा नहीं पैदा करना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरे दिन लालू प्रसाद पर परिवारवाद करने का आरोप लगाते हुए यह हमला बोला है।


किशनगंज में चुनावी सभा में सीएम नीतीश ने लालू प्रसाद पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा, "आज हम जिन लोगों के साथ हैं, क्या वे परिवारवादी हैं ? लेकिन उ लोग परिवारवादी है.. अपने रहा.. बेटी को बनाया.. बेटा को बनाया और अब सब बेटी को बनवा रहा है। यह कोई तरीका है। कांग्रेस  में भी क्या हुआ? आजादी की लड़ाई में कांग्रेस वाला लड़ा और अब आज उसमें कौन है? परिवारे के ही न हैं, कि कोई दूसरे हैं। इसलिए तो कांग्रेस खत्म होता चला जा रहा है"।


किशनगंज से जेडीयू उम्मीदवार मुजाहिद आलम के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम नीतीश ने कहा, "आजादी के लड़ाई में जो कांग्रेस का काम था, वह चीज तो वह लोग भूल रहे हैं। बाकी लोगों को न मौका मिलना चाहिए.. यहां तो परिवारे को मौका मिल रहा है। ये सब परिवारवादी है, हमलोग आप सभी लोगों को अपना परिवार मानते हैं.. पूरे बिहार को हम अपना परिवार मानते हैं और सबके लिए काम करते हैं"।


उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा, “सब कुछ आप लोगों के लिए ही तो कर रहे हैं.. हम लोग के लोकसभा क्षेत्र से जो मुजाहिद आलम साहब हैं तो इनको जिताइएगा न? रैली में मौजूद मतदाताओं से सीएम नीतीश ने हाथ उठावाकर पूछा कि इनको जिताइएगा कि नहीं? बता दें कि किशनगंज में दूसरे चरण में आगामी 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। एनडीए में इस सीट से जेडीयू के मुजाहिद आलम साझा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं"