ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

हिजाब वाली महिला बने भारत की प्रधानमंत्री, यही है मेरा ख्वाब : किशनगंज में बोले ओवैसी- हम नकाब, हिजाब और चादर छोड़ने वाले नहीं

KISHANGANJ : AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी पांच दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इन दिनों किशनगंज में वह कैंप कर रहे हैं। AIMIM ने किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से अख्तरूल इमान को अपना उम्मीदवा

हिजाब वाली महिला बने भारत की प्रधानमंत्री, यही है मेरा ख्वाब : किशनगंज में बोले ओवैसी- हम  नकाब, हिजाब और चादर छोड़ने वाले नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KISHANGANJ : AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी पांच दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इन दिनों किशनगंज में वह कैंप कर रहे हैं। AIMIM ने किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से अख्तरूल इमान को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिनके लिए असदुद्दीन ओवैसी यहां चुनाव प्रचार कर रहे हैं और क्षेत्र की जनता से उन्हें वोट देने की अपील कर रहे है। इस दौरान ओवैसी ने एक बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, हम नकाब, हिजाब और चादर नहीं छोड़ेंगे। ओबैसी का ख्वाब है कि हिजाब वाली महिला ही भारत की प्रधानमंत्री बने। 


उन्होंने मंगलवार को रौटा में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित किया और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि मेरा सपना है कि देश का प्रधानमंत्री हिजाब वाली महिला बने। उन्होंने कहा कि हिजाब, नकाब और चादर हम कभी नहीं छोड़ेंगे। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी ने हमारी मां-बहनों के सिर से हिजाब हटाने की जब कोशिश की तब यहां के सांसद मो. जावेद ने कुछ नहीं कहा। लेकिन हम इसका विरोध करते रहे हैं और करते रहेंगे। हमने कह दिया है कि हम हिजाब, नकाब और चादर छोड़ने वाले नहीं हैं। 


ओवैसी ने कहा कि मेरा ख्वाब है कि हिजाब वाली महिला एक दिन भारत की प्रधानमंत्री बने। बता दें कि किशनगंज से एनडीए ने जेडीयू के मुजाहिद आलम को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं महागठबंधन से कांग्रेस के निवर्तमान सांसद मोहम्मद जावेद प्रत्याशी हैं। जबकि अख्तरूल इमान को ओवैसी ने अपनी पार्टी AIMIM से चुनाव के मैदान में उतारा है। किशनगंज में मुकाबला त्रिकोणीय दिख रहा है। फिलहाल सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है रहे है और लोगों से वोट मांग रहे हैं। आगामी 26 अप्रैल को यहां की जनता अपना फैसला सुनाएगी। इस दिन बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। जिसमें कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका और किशनगंज शामिल हैं। जबकि 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।  

टैग्स