ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

'गिरगिट भी नीतीश कुमार से करता है शर्म...,' AIMIM सुप्रीमों का JDU पर बड़ा तंज, कहा - मैंने पहले भी दी थी चेतावनी

KISHANGANJ : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने किशनगंज में बड़ा दावा किया है। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार र

'गिरगिट भी नीतीश कुमार से करता है शर्म...,' AIMIM सुप्रीमों का JDU पर बड़ा तंज, कहा - मैंने पहले भी दी थी चेतावनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KISHANGANJ : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने किशनगंज में बड़ा दावा किया है। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में वापस चले जाएंगे। बिहार के किशनगंज जिले में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने नीतीश कुमार और उनके पूर्व सहयोगी राजद पर मुसलमानों को सत्ता में हिस्सेदारी देने के खिलाफ होने का भी आरोप लगाया है। 


ओवैसी ने कहा कि - लोग मुझे बीजेपी की बी टीम बताते थे, लेकिन मैं नहीं बदला नीतीश कुमार बदल गए। नीतीश ने बिहार की जनता को धोखा देने का काम किया है। इसके सिर्फ नीतीश ही नहीं बल्कि तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जिम्मेदार हैं। इसके अलावा उन्होंने राजद पर भी तंज कसते हुए कहा कि- 'नोटों के बल पर मेरे चारों विधायक को खरीद लिया, आखिर क्या हुआ? तेजस्वी से पूछने पर कहेंगे कि चाचा नीतीश ने हमको छोड़ दिया। नीतीश कुमार से पूछेंगे तो वो कहेंगे कि हम मर भी जाएं तो भी वहां नहीं जाएंगे। लेकिन नीतीश कुमार और गिरगिट को सामने रखा जाए तो गिरगिट कहेगा मुझे इससे शर्मा आती है। 


असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि , ‘‘ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को मुसलमानों को सत्ता में हिस्सेदारी मिलने से नफरत है। उनकी सरकार ने यह साबित कर दिया है। मैं सीमांचल आकर सीमांचल की विकास के लिए लड़ता हूं और उनके हित की बात करता हूं और लड़ता रहूंगा।  किशनगंज लोकसभा सीट से अमौर विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमाम को पार्टी का लोकसभा उम्मीदवार की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी विचार विमर्श कर रही है। बिहार के कई और सीटों से भी लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।