ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

ईद से पहले ओवैसी को बिहार में बड़ा झटका, RJD में शामिल हुए AIMIM के पहले विधायक

KISHANGANJ: लोकसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बिहार में पहले से ही तगड़ा झटका झेल चुके AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को एक और बड़ा झटका लगा है।बिहार में AIMIM का

ईद से पहले ओवैसी को बिहार में बड़ा झटका, RJD में शामिल हुए AIMIM के पहले विधायक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ: लोकसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बिहार में पहले से ही तगड़ा झटका झेल चुके AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को एक और बड़ा झटका लगा है।बिहार में AIMIM का खाता खुलवाने वाले पूर्व विधायक कमरूल होदा भी आज आरजेडी में शामिल हो गए। होदा के साथ साथ उनके कई समर्थकों ने भी आरजेडी का दामन थाम लिया। किशनगंज स्थित सर्किट हाउस में मंत्री शाहनवाज आलम ने उन्हें आरजेडी की सदस्यता दिलाई।


दरअसल, जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, पूरे देश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। खासकर बिहार में अभी से ही सियासी समीकर सेट किए जा रहे हैं। बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाले AIMIM के चीफ ओवैसी को ईद से पहले बड़ा झटका लगा है। AIMIM के पूर्व विधायक कमरूल होदा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शुक्रवार को आरजेडी का दामन थान लिया।


आरजेडी में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक कमरूल होदा ने कहा कि सीमांचल का विकास AIMIM नहीं बल्कि आरजेडी ही कर सकती है, इसीलिए राजद की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि कमरूल होदा ओवैसी की पार्टी AIMIM का बिहार में खाता खोलने वाले पहले विधायक हैं।साल 2019 के उपचुनाव में होदा ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की थी। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM के 5 विधायक जीते थे, जिसमें से चार को आरजेडी ने तोड़कर अपने साथ मिला लिया था। पिछले दिनों ओवैसी ने सीमांचल का दौरा किया था और लालू-नीतीश पर जोरदार हमले बोले थे। 


ईद से पहले ओवैसी को बिहार में बड़ा झटका, RJD में शामिल हुए AIMIM के पहले विधायक

टैग्स