ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

रामविलास पासवान की तीसरी पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचे चिराग, दोनों माताओं के साथ पिता को दी श्रद्धांजलि

KHAGARIA: भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राविलास पासवान की आज तीसरी पुण्यतिथि है। तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर चिराग पासवान खगड़िया के शहरबन्नी गांव स्थित अपने पैतृक गांव

रामविलास पासवान की तीसरी पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचे चिराग, दोनों माताओं के साथ पिता को दी श्रद्धांजलि
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राविलास पासवान की आज तीसरी पुण्यतिथि है। तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर चिराग पासवान खगड़िया के शहरबन्नी गांव स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे और अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनकी दोनों माताएं भी उनके साथ मौजूद रहीं। इस दौरान चिराग और उनकी बड़ी और छोटी मां भावुक दिखे।


दरअसल, 8 अक्टूबर 2020 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया था। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई थी। रामविलास पासवान के निधन के बाद बिहार के सियासी जगत के एक युग का अंत हो गया था।


पिछले दिनों जब चिराग पासवान ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थे, तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान के लिए तर्पण किया था। चिराग पासवान ने पिता के लिए तर्पण करते हुए भावुक पंक्तियां लिखी हैं। चिराग ने लिखा कि, ‘आज जो कुछ भी हूं, पापा के आशीर्वाद से हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पापा जहां भी होंगे, परिवार को अपना आशीर्वाद दे रहें होंगे। पितृपक्ष पर पापा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि ! Love you Papa।


8 अक्टूबर को पिता रामविलास पासवान की तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर चिराग खगड़िया के शहरबन्नी अपने पैतृक गांव पहुंचे, जहां अपनी दोनों माताओं और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिवंगत पिता रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वहां माहौल गमगीन बना रहा। चिराग और उनकी दोनों माताएं भावुक नजर आए।