ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि आज: भारत रत्न की मांग पर बोले चिराग..'कुछ मांग कर लिया तो क्या लिया'

KHAGARIA: पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान की आज चौथी पुण्यतिथि है। उनके पैतृक गांव खगड़िया के शहरब्बन्नी में श्रद्धांजलि सभा का

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि आज: भारत रत्न की मांग पर बोले चिराग..'कुछ मांग कर लिया तो क्या लिया'
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान की आज चौथी पुण्यतिथि है। उनके पैतृक गांव खगड़िया के शहरब्बन्नी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग  पासवान, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित एनडीए के कई नेताओं ने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 


पुण्यतिथि पर रामविलास पासवान को नमन करते हुए उन्हें नेताओं ने याद किया। इस मौके पर रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी और दूसरी पत्नी रीना पासवान भी मौजूद थीं। इस मौके पर चिराग पासवान ने पिता रामविलास को नमन करते हुए कहा कि पापा के विचारों को आगे बढ़ाएंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि पापा के आशीर्वाद से पार्टी मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा की पापा की कमी उन्हें बहुत खलती है। जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं वैसे-वैसे उनकी याद और ताजा होती जा रही है। 


उन्होंने कहा कि उनके पिता को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है मुझे उम्मीद है कि केंद्र सरकार भारत रत्न से भी सम्मानित करेगी। चिराग ने कहा कि कुछ मांग कर लिया तो क्या लिया। मुझे कुछ मांगने की जरूरत नहीं है। वही हरियाणा विधानसभा के परिणाम को लेकर कहा कि बीजेपी ने हरियाणा में हैट्रिक लगाई है इसके लिए तमाम एनडीए नेताओं को बधाई। पीएम मोदी और बीजेपी सरकार के विकास कार्यों पर हरियाणा की जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है। इसी का नतीजा है कि हरियाणा में तीसरी बार सत्ता में बीजेपी की वापसी हुई है। सारे राजनीतिक पंडित और एक्जिट पोल के दावे की हवा निकल गई है। 

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि आज: भारत रत्न की मांग पर बोले चिराग..'कुछ मांग कर लिया तो क्या लिया'रामविलास पासवान की पुण्यतिथि आज: भारत रत्न की मांग पर बोले चिराग..'कुछ मांग कर लिया तो क्या लिया'रामविलास पासवान की पुण्यतिथि आज: भारत रत्न की मांग पर बोले चिराग..'कुछ मांग कर लिया तो क्या लिया'रामविलास पासवान की पुण्यतिथि आज: भारत रत्न की मांग पर बोले चिराग..'कुछ मांग कर लिया तो क्या लिया'रामविलास पासवान की पुण्यतिथि आज: भारत रत्न की मांग पर बोले चिराग..'कुछ मांग कर लिया तो क्या लिया'

टैग्स