ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लोकसभा चुनाव 2024: आम वोटर्स के साथ कतार में खड़े दिखे LJP (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, जीत को लेकर दिखे आश्वस्त

KHAGARIA : बिहार में तीसरे चरण में पांच सीट झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध होकर

लोकसभा चुनाव 2024: आम वोटर्स के साथ कतार में खड़े दिखे LJP (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, जीत को लेकर दिखे आश्वस्त
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHAGARIA : बिहार में तीसरे चरण में पांच सीट झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच आम के साथ-साथ ख़ास लोग भी मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े दिख रहे हैं।  


दरअसल, खगड़िया लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है। यहां मुकाबला वाम दल के संजय कुमार और एनडीए के राजेश वर्मा के बीच है। राजेश वर्मा को लोजपा (रामविलास ) के तरफ से सिंबल दिया गया है। उसके बाद अपने लोजपा (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान इसी लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय बेलाही के बूथ संख्या आठ पर मतदान  किया। इस दौरान वो अपने कैंडिडेट के जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिखे। 


मालूम हो कि, बिहार में पिछले दो चरण की वोटिंग में भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था हालांकि भीषण गर्मी और लू के कारण वोटिंग का फाइनल प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव से कम हो गया था। तीसरे चरण की वोटिंग में बिहार का मौसम मेहरबान हुआ और सुहाने मौसम के बीच बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंच रहे हैं।


बता दें कि बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक तीसरे चरण में राज्य की सभी पांच सीटों पर सुबह 9 बजे तक औसत 10.78 फीसदी मतदान हुआ है। झंझारपुर में सुबह 9 बजे तक 10.41 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि सुपौल में 9 बजे तक 11.41 प्रतिशत, अररिया में 9 बजे तक 10.97 फीसदी, मधेपुरा में 10.71 फीसदी और खगड़िया लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 10.41 फीसदी वोटिंग हुई है।