ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘चाहता हूं कि मैं या मेरी मां हाजीपुर से चुनाव लड़ें...,’ खगड़िया में चिराग पासवान का बड़ा एलान

KHAGARIA: लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने खगड़िया में बड़ा एलान कर दिया है। चिराग ने खगड़िया, जमुई और हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर अपनी दावेदारी पेश करते

‘चाहता हूं कि मैं या मेरी मां हाजीपुर से चुनाव लड़ें...,’ खगड़िया में चिराग पासवान का बड़ा एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने खगड़िया में बड़ा एलान कर दिया है। चिराग ने खगड़िया, जमुई और हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा है कि वे चाहते हैं कि हाजीपुर से सीट से वे या उनकी मां चुनाव लड़ें, क्योंकि जिस तरह से उनके पिता रामविलास पासवान ने हाजीपुर की जनता की सेवा कि उसी प्रकार वे भी हाजीपुर की जनता की सेवा करना चाहते हैं।


दरअसल, चिराग पासवार रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए खगड़िया पहुंचे थे। इस दौरान चिराग ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने पत्ते खोले। चिराग ने कहा कि हाजीपुर से कौन चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला गठबंधन को लेना है। उन्होंने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान दशकों तक हाजीपुर की सेवा की है। ऐसे में बेटा होने के नाते उनका दायित्व बनता है कि वे भी हाजीपुर के लोगों का उसी तरह से ध्यान रखे जैसे उनके पिता रखा करते थे।


हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर चिराग ने कहा कि हाजीपुर सीट से वे चुनाव लड़ेंगे या फिर उनकी मां, इसका फैसला संसदीय बोर्ड करेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी मां रीना पासवान वहां से चुनाव लड़ें। इस दौरान उन्होंने कहा कि खगड़िया, जमुई, हाजीपुर, नवादा और समस्तीपुर सीट उनकी प्राथमिकता है। 


बता दें कि हाजीपुर सीट को लेकर चिराग और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस आमने-सामने आ गए हैं। एनडीए में रहने के बावजूद दोनों हाजीपुर सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। एक तरफ जहां पशुपति कुमार पारस ने साफ तौर पर कह दिया है कि वे किसी भी कीमत पर हाजीपुर की सीट नहीं छोड़ने जा रहे हैं तो वहीं चिराग हाजीपुर सीट को लेकर लगातार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।