ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Khagaria News: 9 महीने बाद दोबारा मिली जिप अध्यक्ष की कुर्सी, रंगदारी मामले में SC से राहत मिलने के बाद EC ने पद पर किया बहाल

KHAGARIA: खगड़िया सदर के पूर्व विधायक रणवीर यादव की दूसरी धर्मपत्नी कृष्णा देवी यादव 9 महीने बाद दोबारा खगड़िया जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर आसीन हो गईं हैं। जिला परिषद क

 Khagaria News: 9 महीने बाद दोबारा मिली जिप अध्यक्ष की कुर्सी, रंगदारी मामले में SC से राहत मिलने के बाद EC ने पद पर किया बहाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया सदर के पूर्व  विधायक रणवीर यादव की दूसरी धर्मपत्नी कृष्णा देवी यादव 9 महीने बाद दोबारा खगड़िया जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर आसीन हो गईं हैं। जिला परिषद कार्यालय में कृष्णा देवी यादव आज अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण की।


पटना हाइकोर्ट के पारित आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने कृष्णा देवी यादव को जिला पार्षद के रूप में दोबारा बहाल किया।जिसके बाद जिला प्रशासन ने जिला पार्षद और अध्यक्ष पद के रूप पदस्थापित होने का आदेश जारी किया।


बता दें कि रंगदारी के एक मामले में निचली अदालत ने कृष्णा देवी यादव को दोषी करार देते सजा सुनाई थी।जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने कृष्णा को जिला पार्षद के पद से पदच्युत कर दिया था। जिसके साथ ही अध्यक्ष की कुर्सी भी कृष्णा के हाथ से चली गई।


मामला पटना हाई कोर्ट गया। जहां उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा। जिसके बाद कृष्णा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाई। जहां कृष्णा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली और शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट के आदेश पर स्टे लगा दिया। इधर कृष्णा ने कहा कि विकास का जो अधूरा काम बचा है उसे जल्द पूरा करेंगे।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट