ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बिहार दौरा कल, जानिए.. मिनट टू मिनट कार्यक्रम

PATNA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। कल यानी 16 सितंबर को शाह बिहार पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अपने दौरे क

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बिहार दौरा कल, जानिए.. मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। कल यानी 16 सितंबर को शाह बिहार पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अपने दौरे के दौरान अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। झंझारपुर में सभा को संबोधित करने के बाद शाह जोगबनी में नवनिर्मित केंद्रीय भवनों का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही साथ ने बथनाहा SSB के नवनिर्मित भवनों का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।


केंद्रीय गृहमंत्री करीब चार घंटे तक बिहार में रहेंगे। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे शाह दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए 1:30 बजे झंझारपुर में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाह हेलीकॉप्टर से अररिया के जोगबनी के लिए रवाना हो जाएंगे। अमित शाह करीब 3.30 बजे जोगबनी पहुंचेंगे, जहां वे नवनिर्मित केंद्रीय भवनों का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही साथ ने बथनाहा SSB के नवनिर्मित भवनों का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।


जोगबनी में कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाह हेलीकॉप्टर से वापस दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से शाम पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस बीच वे पार्टी के नेताओं से चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक साल के भीतर छठी बार बिहार आ रहे हैं। सितंबर 2022 में पूर्णिया और किशनगंज का दौरा करके उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद किया था। शाह की जनसभा को सफल बनाने के लिए बीजेपी नेता जी जान से लगे हुए हैं।