ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बासगीत पर्चा दिलाने के बाद ही बनाएंगे दाढ़ी, विस्थापितों से किये वादे को JDU विधायक ने किया पूरा, 9500 लोगों को CM नीतीश अब देंगे बड़ा तोहफा

KATIHAR: कटिहार के जेडीयू विधायक विजय सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र बरारी के विस्थापितों के बीच एक संकल्प लिया कि जब तक विस्थापितों को मुख्यमंत्री के हाथों बासगीत पर्चा नहीं द

बासगीत पर्चा दिलाने के बाद ही बनाएंगे दाढ़ी, विस्थापितों से किये वादे को JDU विधायक ने किया पूरा, 9500 लोगों को CM नीतीश अब देंगे बड़ा तोहफा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के जेडीयू विधायक विजय सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र बरारी के विस्थापितों के बीच एक संकल्प लिया कि जब तक विस्थापितों को मुख्यमंत्री के हाथों बासगीत पर्चा नहीं दिलाएंगे तब तक वो अपनी दाढ़ी नही बनाएंगे। जेडीयू विधायक ने अपना संकल्प पूरा किया है। अब 16 तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने हाथों 9500 विस्थापितों के बीच बासगीत पर्चा सौंपेंगे। 


बरारी से जेडीयू विधायक विजय सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले महीने कटिहार आने वाले थे जहां 9 कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था। लेकिन तेज बारिश के कारण वो कटिहार नहीं आ पाए थे। लेकिन 16 तारीख को सीएम नीतीश विस्थापितों के बीच बासगीत पर्चा बांटने आ रहे हैं। 


विधायक विजय सिंह ने बताया कि उन्हें विस्थापितों को स्थापित करने की चिंता सता रही थी। जब भी वो क्षेत्र में जाते थे तो वहां के विस्थापितों का दर्द देख नहीं पा रहे थे। जिसके बाद उन्होंने प्रण लिया कि जब तक विस्थापित को स्थापित नहीं कर देते उनको बासगीत पर्चा नहीं दिलवा देते तब तक अपनी दाढ़ी नही बनाएंगे। 


बरारी से जेडीयू विधायक विजय सिंह ने कहा कि 16 तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बरारी आएंगे। इस दिन 9500 लोगों के बीच बासगीत पर्चा वितरण किया जाएगा। विस्थापितों को स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 50 साल से जो विस्थापित हैं। विस्थापितों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। 


हमने वादा किया था कि जब तक विस्थापित से स्थापित नहीं करेंगे तब तक हम उनके बीच नहीं जाएंगे। 16 तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9500 विस्थापितों को बासगीत पर्चा देंगे। इसके लिए सीएम नीतीश को हम धन्यवाद देंगे कि उन्होंने अपने हाथों यह बड़ा काम किया।