ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार के मंत्री जनक राम के OSD समेत तीन लोगों के ठिकानों पर विजलेंस की छापेमारी

KATIHAR: इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. जहां नीतीश कैबिनेट के खनन मंत्री जनक राम के सरकारी आप्त सचिव के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. इसके पहले मंत्री के ही निजी सचिव को दिल्ली पुलि

बिहार के मंत्री जनक राम के OSD समेत तीन लोगों के ठिकानों पर विजलेंस की छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR: इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. जहां नीतीश कैबिनेट के खनन मंत्री जनक राम के सरकारी आप्त सचिव के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. इसके पहले मंत्री के ही निजी सचिव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब सरकारी OSD और उनके महिला मित्र समेत तीन लोगों को स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने निशाने पर लिया है. पटना से लेकर अररिया तक एसवीयू की छापेमारी चल रही है.


विजलेंस के निशाने पर इन दिनों कई बड़े चेहरे रहे हैं. आज शुक्रवार को बिहार सरकार में खनन मंत्री जनक के ओएसडी विजलेंस के निशाने पर चढ़े हैं. सुबह-सुबह स्पेशल विजलेंस की रेड से हड़कंप मच गया. SVU ने मंत्री के ओएसडी के तीन ठिकानों पर छापा मारा है. पटना, अररिया और कटिहार में निगरानी की छापेमारी जारी है.


जानकारी के अनुसार मंत्री जनक राम के OSD सहित तीन लोगों के ठिकाने पर यह कार्रवाई की जा रही है. पटना, कटिहार और अररिया में एक साथ स्पेशल विजलेंस यूनिट ने छापा मारा है. बता दें मंत्री जनक राम के ओएसडी मृत्युंजय कुमार, ओएसडी के भाई धनंजय कुमार और उनकी महिला मित्र रत्ना चटर्जी विजलेंस के निशाने पर चढ़े हैं. जहां तीनों के ठिकानों पर रेड मारा गया है.


सूत्रों के अनुसार विजलेंस ने रत्ना चटर्जी के अररिया स्थित घर से 30 लाख रुपये नगद बरामद किये हैं. साथ ही ओएसडी के भाई धनंजय कुमार ने रत्ना चटर्जी के खाते से बड़े ट्रांजेक्शन भी किये हैं. जिसके सबूत मिलने की बात सामने आ रही है. वहीं दिल्ली और  पश्चिम बंगाल में बेहिसाब सम्पत्ति के कागजात भी मिले हैं. आपको बता दें कि ओएसडी मृत्युंजय कुमार ,बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं.


टैग्स