ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर बोले मुकेश सहनी, कहा- जोड़तोड़ से नहीं जनादेश से बनती है सरकार

PATNA: कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत का विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने स्वागत किया है। वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कर्नाटक में बड़ी जीत पर कांग्रेस

कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर बोले मुकेश सहनी, कहा- जोड़तोड़ से नहीं जनादेश से बनती है सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी जीत का विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने स्वागत किया है। वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कर्नाटक में बड़ी जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कर्नाटक के मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि कर्नाटक ने साबित कर दिया कि जोड़तोड़ से नहीं जनादेश से सरकार बनती है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि चुनाव परिणाम ने यह भी साबित कर दिया कि कोई भी चुनाव धनबल और बाहुबल से नहीं जीता जा सकता है। उन्होंने कर्नाटक की जनता को बधाई देते हुए कहा कि इस चुनाव ने कई तरह के प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। चुनाव परिणाम ने यह भी बता दिया है कि भावनात्मक चुनावी मुद्दे चुनाव नहीं जीता सकते।  


बीजेपी पर निशाना साधते हुए सहनी ने कहा कि आंशिक सफलता के बाद कुछ पार्टियों को भ्रम हो गया था कि जोड़ तोड़कर किसी भी राज्य की सत्ता पर काबिज हुआ जा सकता है लेकिन, कई राज्यों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे कर्नाटक के मतदाताओं ने कांग्रेस को विजयी बनाकर यह दिखलाया कि जो भी पार्टी सरजमीं पर बेहतर और एकजुट होने की बात करेगी वहीं जनता के दिलों पर भी राज करेगी।

टैग्स