ब्रेकिंग
बिहार में भूमि सुधार अभियान की तैयारी: भूमिहीनों को मिलेगा प्लॉट, खासमहल की जमीन होगी फ्रीहोल्डफरार IAS संजीव हंस, रिशुश्री समेत सात के खिलाफ निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, SVU की जांच में मिले पुख्ता प्रमाण‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भूमि सुधार अभियान की तैयारी: भूमिहीनों को मिलेगा प्लॉट, खासमहल की जमीन होगी फ्रीहोल्डफरार IAS संजीव हंस, रिशुश्री समेत सात के खिलाफ निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, SVU की जांच में मिले पुख्ता प्रमाण‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटम

कल जारी होगा नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का रिजल्ट, 68 निकायों में हुई थी वोटिंग

PATNA : बिहार की राजनीति के लिए कल का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। कल यानी शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी किया जाएगा। 23 जिलों के 17 नगर निगमों सहित 68 निकाय

कल जारी होगा नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का रिजल्ट, 68 निकायों में हुई थी वोटिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति के लिए कल का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। कल यानी शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी किया जाएगा। 23 जिलों के 17 नगर निगमों सहित 68 निकायों का परिणाम आएगा। दूसरे चरण में 1665 पदों के लिए 11 हजार से ज्यादा प्रत्याशी अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। 



आपको बता दें, दूसरे चरण में 14 वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया है। कल शाम तक दूसरे चरण का परिणाम सामने आ जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट sec.bihar.gov.in पर आपको चुनाव के परिणाम दिख जाएंगे। इसके अलावा आप Firstbihar.com पर भी दूसरे चरण का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 



गौरतलब है कि इस चरण में 23 जिलों में 7088 बूथों के साथ-साथ 286 चलंत बूथों पर वोटिंग हुई थी। सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चला था। वहीं, गया जिले के डोभी, फतेहपुर नगर पंचायत में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग हुई थी। अब कल यानी शुक्रवार की शाम तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। 

टैग्स