ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

शराब पीकर लिखी गई शराबबंदी की स्क्रिप्ट! BJP बोली.. नीतीश के पास रहता है शराबियों का जमावड़ा

KAIMUR: बिहार में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को लेकर बिहार में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी नेता इस मुद्दे को लेकर नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर लगातार हमलावर बने हुए ह

शराब पीकर लिखी गई शराबबंदी की स्क्रिप्ट! BJP बोली.. नीतीश के पास रहता है शराबियों का जमावड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को लेकर बिहार में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी नेता इस मुद्दे को लेकर नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। कैमूर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक बार फिर नीतीश कुमार की शराबबंदी पर सवाल उठाए हैं। बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों के लिए केंद्रीय मंत्री ने महागठबंधन की सरकार को दोषी बताते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी की स्क्रिप्ट शराब पी पीकर लिखी गई। उन्होंने कहा कि सरकार शराब माफिया को संरक्षण दे रही है, खुद मुख्यमंत्री के आसपास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है लेकिन अगर बीजेपी की सरकार बनी तो बिहार के लोगों को अमृत पिलाया जाएगा।


दरअसल, बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद लगातार जहरीली शराब से लोगों की मौतें हो रही हैं। इसको लेकर सियासत भी खूब हो रही है। छपरा में जहरीली शराबकांड के बाद पिछले दिनों मोतिहारी में कई लोगों की जान चली गई। बीजेपी के दबाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने मुआवजे का ऐलान कर दिया। बावजूद इसके बीजेपी अब सवाल खड़ा कर रही है कि शराबबंदी कानून अगर सही से लागू किया होता तो इस तरह से लोगों की मौतें नहीं हुई होती।


केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के बावजूद शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है लेकिन इसे रोका नहीं जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश के अगल-बगल शराब माफिया और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। मुख्यमंत्री के दफ्तर में और इनके इर्द-गिर्द शराबियों का भरमार है। जिन्होंने शराबबंदी का पेज लिखा है, उन्होंने शराब पी-पीकर कानून का लिखा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने दीजिए तो बिहार में अमृत राज स्थापित होगा और लोगों को शराब की जगह अमृत पिलाई जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता