ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

विधानसभा चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएगी JDU! नीतीश के मंत्री ने बिहार की आधी सीटों पर ठोक दिया दावा

KAIMUR: साल 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ने लगी है। बिहार विधानसबा चुनाव में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान मचने वाला है। चुन

विधानसभा चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएगी JDU! नीतीश के मंत्री ने बिहार की आधी सीटों पर ठोक दिया दावा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR: साल 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ने लगी है। बिहार विधानसबा चुनाव में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान मचने वाला है। चुनाव से पहले ही जेडीयू ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। नीतीश कैबिनेट के मंत्री जमा खान ने बिहार की आधी सीटों पर दावा ठोक दिया है और कहा है कि उनका मानना है कि जेडीयू और बीजेपी आधी-आधी सीटों पर चुनाव लड़ें।


कैमूर के सर्किट हाउस भभुआ पहुंचे बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 2025 के चुनाव में हम लोग के गार्जियन नीतीश कुमार बिहार में जितने भी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लेंगे, वह हम सभी का निर्णय होगा। सीट बंटवारे का कोई मसला बिहार में नहीं फंसा है। हम लोग मिल बैठकर इस मसले को हल निकाल लेंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव होगा। एनडीए गठबंधन में हम लोग चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। 


उन्होंने कहा कि जदयू की कम सीटों पर बोले कि समय के हिसाब से सब होते रहता है। हम जेडीयू के कार्यकर्ता हैं हम चाहेंगे बिहार के आधा सीट पर जेडीयू चुनाव लड़े। नीतीश कुमार ने काम किया है, नीतीश कुमार को सभी लोग चाहते हैं। नीतीश कुमार से लोगों को सीखना चाहिए। राजद के लोग प्राइवेट कंपनी बनाकर चल रहा है। नीतीश कुमार की सब की जरूरत है क्योंकि उन्होंने काम कर के देश के अंदर दिखाया है। सभी लोग चाहते हैं कि वह हम लोगों के साथ रहे। एनडीए के साथ में ही जदयू 2025 का चुनाव लड़ेगी। 


राजद द्वारा नीतीश कुमार के पैर पकड़ने वाली बात पर कहा कि जो आदमी सम्मान करता है उसको गिड़गिड़ाना समझे तो समझा जा सकता है उनकी सोच क्या है। क्योंकि उनके अंदर तो संस्कार ही नहीं है। इसी सोच से वह लोग पीछे जा रहा हैं और इसी सोच के वजह से हम लोग को हटना पड़ा। विपक्ष के लोग प्राइवेट कंपनी बनाकर बिहार को लूटने का काम करते हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता