ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बागेश्वर धाम वाले बाबा पर बिहार सरकार के एक और मंत्री का बड़ा हमला, बोले ... हिंदू और सनातन को कर रहे बदनाम

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन की सूचना पर बिहार की राजनीति गरमा गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप

बागेश्वर धाम वाले बाबा पर बिहार सरकार के एक और मंत्री का बड़ा हमला, बोले ... हिंदू और सनातन को कर रहे बदनाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन की सूचना पर बिहार की राजनीति गरमा गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव के बाद बिहार सरकार के एक और मंत्री सुरेंद्र राम ने बागेश्वर बाबा पर जमकर निशाना साधा है।


बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा है कि, धीरेंद्र शास्त्री ढोंगी बाबा है, ऐसे बाबाओं से हिंदू और सनातन धर्म दोनों बदनाम हो रहा है। ऐसे बाबाओं का देशहित,  समाजहित, र्धमहित के लिए विरोध होना बहुत जरूरी है। ऐसे लोग ही एक दूसरे धर्म में लड़ाने की कोशिश करते हैं।


दरअसल,  कैमूर सर्किट हाउस पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि, धीरेंद्र शास्त्री ढोंगी बाबा है। इसी तरह के ढोंगी बाबाओं से हमारा सनातन धर्म और हिंदू धर्म को यह लोग बदनाम कर रहे हैं। ऐसे ढोंगी बाबाओं का विरोध होना चाहिए और ऐसे ढोंगी बाबाओं का बहिष्कार होना चाहिए।  इस देश में सभी धर्म सभी जाति और सभी मजहब के लोग एक दूसरे से प्रेम के साथ रहते हैं और एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं। 


इससे आगे उन्होंने कहा कि, हम कहेंगे कि बाबा का बहिष्कार करना चाहिए। यह हिंदू - मुस्लिम कर एक धर्म दूसरे धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के साथ लड़वाना चाहते हैं और आपस में प्रेम और भाईचारा है उसको खत्म करना चाहते हैं।  यह देश हित के लिए, जनहित के लिए और धर्म हित के लिए जरूरी है। 


आपको बताते चलें कि, बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पटना में 13 से 17 मई तक हनुमत कथा सुनाने वाले हैं। पहले यह कथा गांधी मैदान में प्रस्तावित था, लेकिन ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण को देखते हुए इसे पटना जिले के ही नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। धीरेंद्र शास्त्री 12 मई को पटना आ जाएंगे।