ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

जोगबनी में 21 करोड़ की लागत से बना SSB भवन, अमित शाह ने किया उद्घाटन

ARARIA: भारत-नेपाल सीमा के जोगबनी स्थित आईसीपी परिसर में बने एसएसबी के भवन का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। इसके निर्माण में 21 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। उद्घाटन

जोगबनी में 21 करोड़ की लागत से बना SSB भवन, अमित शाह ने किया उद्घाटन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: भारत-नेपाल सीमा के जोगबनी स्थित आईसीपी परिसर में बने एसएसबी के भवन का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। इसके निर्माण में 21 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी। हर आने जाने वालों की सघन जांच की गयी। एसएसबी भवन के उद्घाटन के बाद अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।  


केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एसएसबी की 56 वीं बटालियन के आवासीय परिसर में भवनों का उद्घाटन किया।  इन भवनों में 192 जवानों के रहने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही इनमें 10 महिला जवान और चार पदाधिकारी और 10 सफाई कर्मी के रहने की व्यवस्था है। इस भवन के निर्माण में 21 करोड़ रुपए खर्च हुई है।  इस भवन का शिलान्यास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। 


जोगबनी के नगर पंचायत स्थित भेड़यारी में यह भवन स्थित है। इस भवन की दूरी कार्यक्रम स्थल से सवा किलोमीटर थी। इस भवन का उद्घाटन करने के बाद गृह मंत्री कार्यक्रम स्थल पर गये जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। जगह-जगह मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती भारी संख्या में की गयी है। ढाई सौ जगह को चिन्हित किया गया जहां पुलिस और एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें