ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

तेजस्वी के जमाई आयोग वाले बयान पर भड़के मांझी, मगही में किया जोरदार हमला..'चलनी दूसे सूप के,जेहमे खुदे बहत्तर गो छेद'..

तेजस्वी के 'जमाई आयोग' वाले बयान पर मांझी ने तीखा पलटवार किया। लालू परिवार पर परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और अयोग्यता के आरोप लगाते हुए कहा कि बिना आंदोलन और काबिलियत के ये लोग सत्ता का सुख भोग रहे हैं।

bihar
लालू परिवार पर मगही में हमला
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GAYA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमाई आयोग को लेकर जो बयान दिया उसे लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी भड़क गये। कहने लगे कि यह तो वही बात हुआ कि 'चलनी दूसे सूप के,जेहमे खुदे बहत्तर गो छेद'.. जीतनराम मांझी ने मगहिया में कहा कि दिल्ली में हरियाणा में ई मार पिताहलई काहे ला.. इलू इलू करित रहा हलवा..एहि ला पिटईले हलवा..ऊ आदमी यहां के स्वास्थ्य मंत्री बन गइलयो, कहां तक पढल लिखल हो भाई तू काहे बन गईलो? मांझी ने कहा कि लालू यादव के बेटा हइले एहिसे बन गईले.. 


बिहार सरकार द्वारा लगातार कई आयोग के गठन को लेकर तेजस्वी ने कहा था कि इस सरकार को जमाई आयोग का भी गठन कर देना चाहिए। एनडीए के नेताओं के रिश्तेदारों को बिहार में गठित आयोगों में जगह दिलवाने को लेकर तेजस्वी यादव ने यह बयान दिया था। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर पलटवार किया। कहा कि बिना काबिलियत के ही इस परिवार के कई लोग सता सुख भोगते रहे हैं। 


गयाजी के फतेहपुर में हम पार्टी ने परिवर्तन जनसभा का आयोजन किया जिसमें हम पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लालू परिवार पर मगही में जोरदार हमला बोला। जीतनराम मांझी ने मगहिया में कहा कि दिल्ली में हरियाणा में ई मार पिताहलई काहे ला.. इलू इलू करित रहा हलवा..एहि ला पिटईले हलवा..ऊ आदमी यहां के स्वास्थ्य मंत्री बन गइलयो, कहां तक पढल लिखल हो भाई तू काहे बन गईलो? मांझी ने कहा कि लालू यादव के बेटा हइले एहिसे बन गईले.. 


और ई मीसा भारती कौन आंदोलन करते हलवा जी लेकिन ऊ बन गइलो राज्य सभा के मेंबर, एगो सिंगापुर में उनकर बेटी रह हलई कोंची तो नाम हलई..हां रोहिणी ऊ लोकसभा चुनाव छपरा से लड़ले हलो ऊ कौन आंदोलन करत हलई..हद से हद राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बन गलई.. वो भी विधान परिषद के विरोध दल के नेता हई..कौन पढ़ल लिखल हई। एतना दर्जनभर अपने परिवार के ऊ बना देलकई तो ई भाई भतीजावाद, बेटीवाद और परिवारवाद ना होलई.. 


मांझी ने लालू की बड़ी बेटी के बारे में कहा कि मीसा के जो मर्दाना हई आज भी घर जमाई रह हई.. हमर दामाद घर जमाई ना रह हो..मीसा के पर्स उठाकर इधर उधर लालू के दामाद चल हवा..कहे के मतलब कि चलनिया दुष्लई बढनिया के बढ़निया के कहे की जलल हउ मुहवां..चलनियों तो देखे कि ओकरा में हजार गो छेद हई। लालू और ओकर परिवार पूरा ठेठरई करके आज राजनीति कर हई। 






रिपोर्ट-नितम राज-गया