ब्रेकिंग
शिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीमेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामदजमुई में एनकाउंटर: छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली, एक्शन से हड़कंपशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीमेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामदजमुई में एनकाउंटर: छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली, एक्शन से हड़कंप

जहानाबाद में वोटिंग के दौरान फायरिंग, दो गिरफ्तार

JEHANABAD: जहानाबाद में लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के खजपुरा मतदान केंद्र संख्या 101 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बोगस वोटिंग को लेकर दो पक्षों

जहानाबाद में वोटिंग के दौरान फायरिंग, दो गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के खजपुरा मतदान केंद्र संख्या 101 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बोगस वोटिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और इस दौरान एक पक्ष ने दो राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि गोलीबारी की इस घटना में किसी के हताहत की खबर नहीं है। 


फायरिंग की वजह से कुछ देर तक मची अफरी-तफरी के कारण मतदान बाधित हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया। वही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वही हथियार लहराते हुए युवक का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 


घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बोगस वोटिंग करने को लेकर विरोध किया गया तो इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। वही मौके पर मौजूद मखदुमपुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और इस घटना में दो लोगों को हिरासत मैं लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना को अंजाम देने वाला युवक मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी की जा रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता