ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

JDU ने भी माना कि नीतीश के खास रहते हुए RCP सिंह ‘टैक्स’ वसूलते थे? ललन सिंह ने कहा पैसा वसूलते थे तभी चर्चा होती थी

PATNA: 30 साल तक नीतीश कुमार के साथ साये की तरह रहे आरसीपी सिंह अपना टैक्स वसूलते थे. ये बात अब कोई विपक्षी पार्टी नहीं कह रही है बल्कि नीतीश कुमार की ही पार्टी कह रही है. जेड

JDU ने भी माना कि नीतीश के खास रहते हुए RCP सिंह ‘टैक्स’ वसूलते थे? ललन सिंह ने कहा पैसा वसूलते थे तभी चर्चा होती थी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: 30 साल तक नीतीश कुमार के साथ साये की तरह रहे आरसीपी सिंह अपना टैक्स वसूलते थे. ये बात अब कोई विपक्षी पार्टी नहीं कह रही है बल्कि नीतीश कुमार की ही पार्टी कह रही है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज मीडिया से कहा  “इस बिहार में बहुत चर्चा होती थी-आरसीपी टैक्स, आरसीपी टैक्स. उनको उसकी ही शोहरत हासिल थी. आरसीपी सिंह को बताना चाहिये क्या था आरसीपी टैक्स. वो वसूलते होंगे इसलिए उनको मालूम होगा.  आरसीपी सिंह को इस टैक्स के बारे में बताना चाहिये.


दरअसल आरसीपी सिंह गुरूवार को बीजेपी में शामिल हो गये. आज जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पत्रकारों से आरसीपी सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर सवाल पूछा. ललन सिंह को आरसीपी टैक्स की याद आयी. ललन सिंह ने कहा-आरसीपी सिंह को टैक्स वसूलने में शोहरत हासिल थी. बिहार में बहुत चर्चा होती थी आरसीपी टैक्स की. आरसीपी सिंह को बताना चाहिये कि वो टैक्स क्या था. वो टैक्स वसूलते होंगे तभी चर्चा होती थी. ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह कह रहे हैं कि बिहार में भ्रष्टाचार हो रहा है. भ्रष्टाचार तो आरसीपी सिंह ही कर रहे थे. नीतीश कुमार को आंख मूंद कर किसी पर विश्वास करते थे. आरसीपी सिंह पर भी विश्वास किया था लेकिन वे भ्रष्टाचार कर रहे थे.


अपने साये के भ्रष्टाचार पर नीतीश आंखें मूंद कर बैठे रहे?

बता दें कि आरसीपी टैक्स का नारा 2017 के बाद राजद ने दिया था. तब नीतीश कुमार राजद से पलटी मार कर बीजेपी के साथ चले गये थे. उसके बाद विधानसभा से लेकर दूसरे मौकों पर तेजस्वी यादव औऱ उनकी पार्टी के लोग आरसीपी टैक्स का नारा देते थे. इसका जेडीयू नेता जमकर विरोध करते थे. लेकिन आज जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही कह रहे हैं कि नीतीश कुमार के साथ 30 साल तक साये की तरह रहने वाले आरसीपी सिंह टैक्स वसूली कर रहे थे औऱ नीतीश कुमार को इसकी खबर ही नहीं थी.


आरसीपी बीजेपी के एजेंट हैं

ललन सिंह ने कहा कि हम लोग पहले से जान रहे थे कि आरसीपी सिंह बीजेपी के एजेंट हैं. वे पार्टी में रहकर नीतीश कुमार को कमजोर करने में लगे थे. अब उसकी पुष्टि हो गयी है. अब वे वहीं चले गये हैं जहां उनको जाना था. ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह को कोई नहीं पूछ रहा है. वे बिहार में महाराष्ट्र की तरह का खेल करने वाले थे लेकिन उनकी दाल नहीं गली. क्योंकि पहले से ही लोग सतर्क थे.