ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar Election 2025: चेतन आनंद की जीत के लिए आनंद मोहन ने तेज किया जनसंपर्क, पूर्व विधायक के इस्तीफे पर क्या बोले?

Bihar Election 2025: नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने टिकट न मिलने पर समर्थकों के साथ जदयू के पदों से इस्तीफा दे दिया। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि इससे चेतन की चुनावी जीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: औरंगाबाद के नबीनगर से टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने समर्थकों के साथ जेडीयू के पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस पर नबीनगर से पार्टी प्रत्याशी चेतन आनंद के पिता और पूर्व सांसद आनंद मोहन ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है।


आनंद मोहन ने कहा कि वीरेंद्र कुमार सिंह का टिकट इसलिए काटा गया क्योंकि सर्वे में उनके खिलाफ नकारात्मक बातें सामने आई थीं। उन्होंने कहा कि खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही कहने वाले वीरेंद्र बाबू यदि सच में सच्चे सिपाही होते, तो उन्हें पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हुए चेतन आनंद की चुनावी जीत के लिए काम करना चाहिए था।


आनंद मोहन ने कहा कि वीरेंद्र कुमार सिंह ने ऐसा नहीं किया और अपने समर्थकों के साथ जदयू के पदों से इस्तीफा देकर चेतन की राह में रोड़ा बन रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसका चेतन आनंद की चुनावी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि नबीनगर का हर युवा आज चेतन आनंद का समर्थक बन गया है। 


आनंद मोहन ने कहा कि चेतन को बड़े-बुजुर्गों से लेकर हर वर्ग का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर वीरेंद्र बाबू भी चेतन को आशीर्वाद देते, तो यह बहुत अच्छा होता। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता