ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

जेडीयू MLC राधाचरण सेठ से फिर पूछताछ करेगी ED, 6 दिनों तक तीखे सवालों का करेंगे सामना

PATNA: 77 करोड़ से अधिक अवैध संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। टैक्स चोरी के आरोपी राधाचरण सेठ को ईडी ने 6 दिनों

जेडीयू MLC राधाचरण सेठ से फिर पूछताछ करेगी ED, 6 दिनों तक तीखे सवालों का करेंगे सामना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: 77 करोड़ से अधिक अवैध संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। टैक्स चोरी के आरोपी राधाचरण सेठ को ईडी ने 6 दिनों की रिमांड पर लिया है। शनिवार को पटना के जिला जज सह ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट ने ईडी को 6 दिनों तक पूछताछ की इजाजत दी है। ईडी ने कोर्ट से पूछताछ के लिए राधाचरण सेठ को रिमांड पर देने का अनुरोध किया था।


दरअसल, आय से अधिक संपत्ति मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह को ईडी ने बीते बुधवार को गिरफ्तार किया था। MLC की गिरफ्तारी आरा के उनके फार्म हाउस से हुई थी, जहां ईडी ने उनसे कई घंटो तक पूछताछ भी की थी। राधाचरण साह पर बालू के अवैध कारोबार और टैक्स चोरी से लेकर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने के कई आरोप हैं। जिसको लेकर केंद्रीय ऐंजियों ने कई बार जेडीयू एमएलसी के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी जांच टीम के हाथ लगे थे।


इससे पहले पटना में कई दिनों तक राधाचरण साह और उनके बेटे कन्हैया से ईडी दफ्तर में पूछताछ हुई थी। जिसके बाद बुधवार को आरा स्थित उनके फार्म हाउस से ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। राधाचरण साह को गिरफ्तारी के बाद रात भर पटना की ईडी ऑफिस में रखा गया था। बीते गुरुवार की सुबह ईडी की टीम ने राधाचरण साह को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने जेडीयू एमएलसी को न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया था। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाज अब एक बार फिर राधाचरण सेठ को अगले 6 दिनों तक ईडी के तीखे सवालों का सामना करना होगा।