ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

JDU ने 20 जून को वर्चुअल सम्मेलन बुलाया, कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगी पार्टी

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर के बाद वापसी करने वाले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह इन दिनों खूब एक्शन में नजर आ रहे हैं। आरसीपी सिंह सुबह से लेकर शाम तक जेडीयू कार्यालय में

JDU ने 20 जून को वर्चुअल सम्मेलन बुलाया, कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगी पार्टी
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर के बाद वापसी करने वाले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह इन दिनों खूब एक्शन में नजर आ रहे हैं। आरसीपी सिंह सुबह से लेकर शाम तक जेडीयू कार्यालय में लगातार बैठकें कर रहे हैं और अब उनके नेतृत्व में आगामी 20 जून को पार्टी की तरफ से वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के मुताबिक 20 जून को 11 बजे से वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन का मकसद बिहार में कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान को रफ्तार देना है।


जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के मुताबिक के 20 जून को होने वाले वर्चुअल सम्मेलन में पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, सभी जिलों के मुख्य प्रवक्ता, लोकसभा प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, सभी प्रखंडों के अध्यक्षों के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे।  कुशवाहा ने कहा है कि आरसीपी सिंह इस वर्चुअल सम्मेलन के जरिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को टास्क देंगे की कैसे जेडीयू के संगठन से जुड़े लोग कोरोना की खिलाफ जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक चलाएं। इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए पार्टी के स्तर पर यह सब कुछ किया जा रहा है और कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता एक अहम उपाय है।


जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पहले ही सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को यह निर्देश दे दिया है कि वह अपने अपने इकाई के जरिए गांव-गांव तक लोगों के बीच जागरूकता फैलाए। लोगों के बीच इस भ्रम को दूर करें कि कोरोना वैक्सीन लेने से कोई परेशानी है। आरसीपी सिंह ने जब से वापसी की है वह लगातार अलग-अलग बैठकों के जरिए आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा भी कर चुके हैं। फिलहाल पार्टी का पूरा फोकस कोरोना जागरूकता अभियान पर है और इसी लिहाज से 20 जून का यह वर्चुअल सम्मेलन आयोजित किया गया है।

टैग्स