ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

जनता दरबार पर कोरोना का साया, 6 फरियादी पॉजिटिव.. सीएम के गले में भी खराश

PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर जबरदस्त तरीके से चलाओ करते हुए नजर आ रही है खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार से सामने आ रही है यहां आधा दर्जन फरियादी संक्रमित पाए गए

जनता दरबार पर कोरोना का साया, 6 फरियादी पॉजिटिव.. सीएम के गले में भी खराश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर जबरदस्त तरीके से चलाओ करते हुए नजर आ रही है खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार से सामने आ रही है यहां आधा दर्जन फरियादी संक्रमित पाए गए हैं दरअसल मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की कोरोना जांच कराई जाती है इसी दौरान आज 6 फरियादियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई फरियादियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जनता दरबार कार्यक्रम हुआ की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं.


उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गले में भी खराश देखने को मिली है. जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री बार-बार गले में खराश की शिकायत कर रहे थे और उन्होंने अपने स्टाफ से गर्म पानी पिलाने के लिए भी कहा, मुख्यमंत्री खुद यह कहते नजर आए की गर्म पानी पिलाईये गले में दिक्कत है. पानी पीने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत चाय भी मंगाई मुख्यमंत्री के गले में जो परेशानी थी. उसे जनता दरबार के लाइव के दौरान देखा जा सकता था.


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायत सुन रहे हैं. इस बार भी कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही लोगों को इंट्री दी जा रही है. 


मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गृह, पुलिस, कारा, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी, खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई शिकायतें सुन रहे हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें