ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

वार्ड सचिव के चुनाव में जमकर मारपीट, 3 लोग घायल, चयन स्थगित

JAMUI: जमुई जिले के गिद्धौर में उस वक्त जमकर हंगामा और मारपीट हुआ जब वार्ड सचिव का चुनाव कराया जा रहा था। शनिवार को प्रखंड के सेवा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन में मुखिया राम

वार्ड सचिव के चुनाव में जमकर मारपीट, 3 लोग घायल, चयन स्थगित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के गिद्धौर में उस वक्त जमकर हंगामा और मारपीट हुआ जब वार्ड सचिव का चुनाव कराया जा रहा था। शनिवार को प्रखंड के सेवा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन में मुखिया रामाशीष साह की अध्यक्षता में वार्ड सचिव के चुनाव हो रहा था। लेकिन तभी अचानक देखते ही देखते चुनाव का माहौल मारपीट में तब्दील हो गया। मुखिया रामाशीष साह, जेई पिंकू कुमार वार्ड सदस्य जयवंती देवी और आपरेटर आशीष कुमार सचिव चुनाव के दौरान हुए हंगामे को देख मौके से भाग खड़े हुए। 


बताया जाता है कि सेवा पंचायत वार्ड नंबर 3 स्थित प्राथमिक विद्यालय निचली सेवा मुसहरी के प्रांगण में वार्ड के सचिव पद पर चयन के लिए वोटिंग का कार्य चल रहा था। तभी इसी बीच सचिव पद के दावेदार अरुण साव व जोगेंद्र मांझी के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों के समर्थक बांस व डंडा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। 


प्राइमरी स्कूल का प्रांगण रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया। मारपीट की इस घटना में दोनों ओर से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए सेवा मुखिया रामाशीष साह ने बताया कि शनिवार को वार्ड नंबर तीन में से सचिव पद का चुनाव कार्य कराया जा रहा था लेकिन जोगेंद्र मांझी के दर्जनों समर्थक बेवजह हंगामा करने लगे वहीं इस घटना की सूचना थानाध्यक्ष अमित कुमार व एएसआई नित्यानंद सिंह को दिया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद फिलहाल सचिव पद के चुनाव को स्थगित कर दिया गया है।

टैग्स