ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीख

थार पर ITBP लोगो, अंदर मिली 2 पेटी शराब; लग्जरी कार से तस्करी करते हुए महिला समेत दो अरेस्ट

JAMUI : झारखंड से हाई प्रोफाइल तरीके से की जा रही शराब की तस्करी को पकड़ने में जमुई उत्पाद पुलिस की टीम को कामयाबी मिली है। यह कार्रवाई रात उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर के निर्द

थार पर ITBP लोगो, अंदर मिली 2 पेटी शराब; लग्जरी कार से तस्करी करते हुए महिला समेत दो अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : झारखंड से हाई प्रोफाइल तरीके से की जा रही शराब की तस्करी को पकड़ने में जमुई उत्पाद पुलिस की टीम को कामयाबी मिली है। यह कार्रवाई रात उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर के निर्देश पर एसआई संगम कुमार के नेतृत्व में की गई है। इसमें एक थार के अंदर से दो कार्टून विदेशी शराब के साथ एक थार वाहन को जब्त किया गया है। साथ ही एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब के साथ थार वाहन और गिरफ्तार एक महिला व एक युवक को देर रात उत्पाद थाना लाया गया, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।


वहीं,उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। गिरफ्तार महिला गया जिले की रहने वाली चंचला कुमारी और गिरफ्तार युवक जमुई जिले के चंद्रदीप थाना इलाके का रहने वाला राहुल कुमार बताया जाता है। दोनों मिलकर थार वाहन में आईटीबीपी पुलिस का लोगो लगाकर उत्पाद विभाग की टीम व थाना की पुलिस को गुमराह कर काफी दिनों से अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने मंगलवार की देर रात जमुई-देवघर मुख्य मार्ग के सोनो चेक पोस्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया।


उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि थार वाहन से अवैध शराब की खेप झारखंड की ओर से लाई जा रही है। सूचना के बाद एक टीम  एसआई संगम कुमार के नेतृत्व में गठित की गई, फिर सूचना के मुताबिक सोनो में नाकाबंदी की गई। उसके बाद थार वाहन की जब जांच किया गया तो थार वाहन के पीछे रखा दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और एक युवक व एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। 


उधर,गिरफ्तार युवक खुद को आइटीबीपी का जवान बता रहा है। फिलहाल युवक संदेह के घेरे में है। थार वाहन पर लगा आइटीबीपी पुलिस का लोगो भी संदेहहस्पद है। थार वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है। युवक से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि थार वाहन से शराब की खेप देवघर से जमुई जिले के चंद्रदीप ले जाई जा रही थी। इससे पहले भी कई बार थार वाहन से शराब की खेप ले जाई जा चुकी थी।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें