ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

ओलंपिक खिलाड़ियों से PM मोदी ने पूछा सवाल..'सरपंच साहब' जैसा निक नेम और किसी का भी हैं क्या?..जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने दिया यह जवाब

JAMUI: पेरिस ओलंपिक से भारत लौटे प्लेयर्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मिलने के लिए सभी खिलाड़ी पीएम आवास पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड

ओलंपिक खिलाड़ियों से PM मोदी ने पूछा सवाल..'सरपंच साहब' जैसा निक नेम और किसी का भी हैं क्या?..जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह ने दिया यह जवाब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: पेरिस ओलंपिक से भारत लौटे प्लेयर्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मिलने के लिए सभी खिलाड़ी पीएम आवास पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की खूब तारीफ की और उनके खेल प्रदर्शन को सराहा। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचवायी। देश के  पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से पूछा कि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत का निक नेम सरपंच साहब है ऐसे आप लोग में और कौन हैं जिनका ऐसा ही निक नेम है? 


PM मोदी के इस सवाल का जवाब देते हुए जमुई की विधायक व अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह ने कहा कि प्रणाम सर मैं श्रेयसी सिंह हूं और वर्तमान में जमुई से विधायक भी हूं टीम के सब लोग विधायक दीदी कहकर बुलाते हैं। बता दें कि जमुई से विधायक श्रेयसी सिंह का चयन पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में हुआ था। श्रेयसी सिंह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देश की पहली विधायक हैं। श्रेयसी सिंह बिहार के पहले खिलाड़ी है जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ किया था। 


उनका चयन शॉटगन ,ट्रैप शूटिंग के लिए हुआ था। श्रेयसी सिंह के पिता दिग्विजय सिंह और दादा सुरेंद्र सिंह नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके पिता भी पूर्व केंद्रीय मंत्री थे। मां पुतुल कुमारी भी बिहार के बांका से पूर्व सांसद रह चुकी है। 2014 में श्रेयसी सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। वहीं 2017 में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। श्रेयसी  सिंह को 2018 में अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता