ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

बिहार: निर्विरोध निर्वाचित होंगी बाहुबली की पत्नी, 5 उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस

JAMUI: पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। जमुई के सिकंदरा पूर्वी सीट से 6 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसमें 5 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे म

बिहार: निर्विरोध निर्वाचित होंगी बाहुबली की पत्नी, 5 उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। जमुई के सिकंदरा पूर्वी सीट से 6 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसमें 5 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में दुलारी देवी एकमात्र प्रत्याशी बच गयी हैं। जिनका निर्विरोध जिला पार्षद बनना तय हो गया है। 


जमुई जिला परिषद के निर्वाचित पदाधिकारी सह अनुमंडल अधिकारी अभय कुमार तिवारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अब दुलारी देवी सिकंदरा पूर्वी भाग से निर्विरोध निर्वाचित होंगी। जिसकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा और अलीगंज में बाहुबली कहे जाने वाले गुड्डू यादव की पत्नी दुलारी देवी का निर्विरोध जिला पार्षद बनना अब लगभग तय हो गया है। सोमवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। 


आज दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव समेत 4 लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे दो बार जिला पार्षद रही दुलारी देवी का सिकंदरा पूर्वी भाग से निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। 


गौरतलब है कि 24 सितंबर 2021 को पहले चरण में सिकंदरा प्रखंड के लिए मतदान होना है। सोमवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि के दिन सिकंदरा के पूर्वी भाग से गुड्डू यादव व अन्य 4 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। नाम लेने वाले प्रत्याशियों में गुड्डू यादव, रंजन कुमार, मनोज सिंह, संतीश धानुक और संजीव सिन्हा शामिल हैं।


सिकंदरा पूर्वी से जिला पार्षद सीट के लिए कुल 6 लोगों ने पर्चा भरा था। बताया जा रहा है कि गुड्डू यादव के बाहुबल के असर को देखते हुए प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया है। इसके कारण एकमात्र प्रत्याशी दुलारी देवी ही अब चुनावी मैदान में रह गई हैं। गुड्डू यादव की पत्नी दुलारी देवी पूर्व में वर्ष 2011 और 2016 में जिला परिषद का चुनाव जीत चुकी हैं। 


अनुमंडल अधिकारी अभय कुमार तिवारी ने बताया कि सिकंदरा पूर्वी सीट से 6 लोगों ने नामांकन किया था जिसमें पांच प्रत्याशियों ने आज अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में दुलारी देवी एकमात्र उम्मीदवार बच गई हैं। दुलारी देवी सिकंदरा पूर्वी भाग से निर्विरोध निर्वाचित होंगी। जिसकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिसकी औपचारिक घोषणा अब की जाएगी। 

टैग्स

संबंधित खबरें