ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

‘नहीं संभल रहा तो तुरंत पद से इस्तीफा दें मुख्यमंत्री’ सीएम नीतीश पर श्रेयसी सिंह का तीखा हमला

JAMUI: जमुई में बालू माफिया और बेखौफ हो चुके बदमाश लागातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के खुली चुनौती दे रहे है। बालू माफिया ने पिछले दिनों दारोगा को कुचलकर मार डाला था। इसके

‘नहीं संभल रहा तो तुरंत पद से इस्तीफा दें मुख्यमंत्री’ सीएम नीतीश पर श्रेयसी सिंह का तीखा हमला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: जमुई में बालू माफिया और बेखौफ हो चुके बदमाश लागातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के खुली चुनौती दे रहे है। बालू माफिया ने पिछले दिनों दारोगा को कुचलकर मार डाला था। इसके बाद दो और लोगों की बालू लदे ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। इसी बीच मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक वकील के मुंशी को घर में घुसकर गोली मार दी थी। जिले में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर विधायक श्रेयसी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है और कहा है कि मुख्यमंत्री से अगर गृह विभाग नहीं संभल रहा है तो तुरंत पद से इस्तीफा दें।


श्रेयसी सिंह ने कहा है कि लखीसराय की बात करे, जमुई की बात करें या पूरे बिहार की बात करें तो बहुत अफसोस होता है कि राज्य के लॉ एंड ऑर्डर का इस तरह से मजाक उड़ाया जा रहा है। कहीं ही पुलिस और प्रशासन के लोग सख्ति से काम नहीं ले रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े लोगों को गोली मारी जा रही है। जमुई के अमरथ गांव में वही घटना घटी है। घायल को आज हमलोगों को अस्पताल पहुंचाया। वहां स्थिति गंभीर देखते हुऐ पटना के पीएमसीएच के लिए रेफर करना पड़ा। 


उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मुख्यमंत्री से बिहार और होम मिनिस्ट्री संभल नहीं रही। ऐसे हालात तो मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इस वजह से गृह मंत्रालय उनसे संभल नहीं रहा है। बिहार में आज के समय में जिस तरह से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और जिस जंगलराज से लड़कर बिहार आगे बढ़ा था लेकिन अब बिहार वापस उसी जंगलराज की ओर जा रहा है, जहां अपराधी बिना पुलिस प्रशासन से डरे लोगों को गोली मारते हैं, लोगों का मर्डर करते हैं। जमुई में पुलिस और एसपी की लापरवाही के कारण आए दिन बदमाश लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे है।