ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

खुद को नीतीश का हनुमान बताया जाना RCP सिंह को नागवार गुजरा, बोले.. मैं तो ’राम’ हूं

JAMUI : कभी नीतीश कुमार के बेहद खास माने जाने वाले आरसीपी सिंह इन दिनों जेडीयू में हाशिए पर चल रहे हैं। आरसीपी सिंह का राज्यसभा टिकट पार्टी ने काटा तो यह तय हो गया कि नीतीश कुमार न

खुद को नीतीश का हनुमान बताया जाना RCP सिंह को नागवार गुजरा, बोले.. मैं तो ’राम’ हूं
First Bihar
3 मिनट

JAMUI : कभी नीतीश कुमार के बेहद खास माने जाने वाले आरसीपी सिंह इन दिनों जेडीयू में हाशिए पर चल रहे हैं। आरसीपी सिंह का राज्यसभा टिकट पार्टी ने काटा तो यह तय हो गया कि नीतीश कुमार ने उनसे नजरें फेर ली हैं। 7 जुलाई को आरसीपी सिंह का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है और इसके बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना होगा। आरसीपी सिंह का सरकारी बंगला भी उनके हाथ से जाता रहा है। लेकिन इस बीच आरसीपी सिंह से जब यह कहा जा रहा है कि जिस नीतीश कुमार के वह कभी हनुमान कह जाते थे, आज आखिर क्या हो गया की पार्टी ने उन्हें किनारे लगा दिया? आरसीपी सिंह अब खुद को नीतीश कुमार के हनुमान के तौर पर पुकारे जाने पर असहज महसूस कर रहे हैं उन्हें यह बात नागवार गुजर रही है। जमुई दौरे पर पहुंचे आरसीपी सिंह के साथ ऐसा ही हुआ है।


जमुई पहुंचते ही पत्रकारों ने RCP सिंह से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिससे वे और भड़क उठे। हालांकि सवाल अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि मंत्री RCP सिंह का रिएक्शन आ गया। दरअसल मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि जिस तरह से एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान बीजेपी के हनुमान कहे जाते थे, उसी तरह आप भी नीतीश के हनुमान कहे जाते थे। इतना कहना था कि RCP सिंह भड़क गए। उन्होंने कहा कि मैं हनुमान नहीं हूं। मेरा नाम रामचंद्र है। इसको सुधार लीजिए और मुझे हनुमान बोलना बंद कर दीजिए।


आपको बता दें कि RCP सिंह का राज्यसभा से पत्ता कटने के बाद उन्हें बड़ा झटका लगा था। वहीं, उनसे उनका सरकारी आवास भी खाली कराया गया था, जिसके बाद से उनकी जेडीयू के खिलाफ नाराजगी दिख ही जाती है। इस बार भी RCP सिंह ने रिपोर्टर के नीतीश कुमार के हनुमान वाले सवाल पर भड़कते हुए कहा कि मैं कभी किसी का हनुमान नहीं रहा हूं। मेरा नाम रामचंद्र है।




टैग्स