ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चिराग पासवान ने RCP सिंह को दिया जवाब: आपके या नीतीश कुमार के बूते की बात नहीं है मुझे बुझा देना

JAMUI: लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आरसीपी सिंह को तीखा जवाब दिया है. चिराग पासवान ने कहा कि आऱसीपी सिंह को कौन पूछता है उनके नेता नीतीश कुमार बहुत दिनों से उन्हें बुझाने

चिराग पासवान ने RCP सिंह को दिया जवाब: आपके या नीतीश कुमार के बूते की बात नहीं है मुझे बुझा देना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आरसीपी सिंह को तीखा जवाब दिया है. चिराग पासवान ने कहा कि आऱसीपी सिंह को कौन पूछता है उनके नेता नीतीश कुमार बहुत दिनों से उन्हें बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. जब नीतीश ही कोशिश करते करते हार गये तो आऱसीपी सिंह क्या हैं. दरअसल आरसीपी सिंह ने आज कहा था कि चिराग बुझ गया है. 


जमुई में जुबानी जंग

दरअसल केंद्रीय मंत्री बनने के बाद बिहार आय़े आऱसीपी सिंह पूरे बिहार के दौरे पर हैं. इसी क्रम में वे आज जमुई पहुंचे थे. जमुई में पत्रकारों से बात करते हुए आऱसीपी सिंह ने कहा कि चिराग तो बुझ गया है. वहीं जमुई में आज चिराग पासवान भी पहुंचे. चिराग वहां के सांसद हैं औऱ आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे थे. इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आऱसीपी सिंह ने उन्हें बुझा हुआ करार दिया है.



चिराग पासवान ने कहा कि चिराग जलेगा या बुझेगा ये आऱसीपी सिंह औऱ उनके नेता नीतीश कुमार नहीं तय करते. ये जनता तय करती है. नीतीश कुमार का वश चलता तो वह चिराग पासवान को ही नहीं बल्कि रामविलास पासवान को भी कब का बुझा चुके होते. चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार ने रामविलास पासवान को भी बुझाने की पूरी कोशिश कर ली थी. उनसे कुछ नहीं हो पाया. वैसे ही अब नीतीश और उनकी टोली चिराग पासवान को बुझाने की कोशिश कर रही है फिर कुछ नहीं हो पायेगा. जनता तय करेगी कि चिराग बुझेगा या जलेगा. 


घूसखोरी की है सरकार

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में ऐसे लग रहा है कि पूरी सरकार ही घूसखोरी कर रही है. जनता का कोई भी काम बगैर पैसा लिये नहीं हो रहा है. सड़कों को बनाने के नाम पर करोड़ों अरबो रूपये सरकारी खजाने से खर्च होते हैं लेकिन सड़कें महीने-दो महीने में ही टूट जाती है. सारा पैसा कमीशनखोरी में चला जाता है. चिराग ने कहा कि उन्होंने इन्हीं बातों को अपने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट अभियान में उठाया था. वे सरकार को सलाह दे रहे थे कि वह काम करे लेकिन नीतीश कुमार व्यक्तिगत दुश्मनी निभाने में लग गये.

टैग्स