ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अचानक स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे चिराग, क्लासरूम से ही DM को लगा दिया फोन

JAMUI: लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान आए दिन बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे कई मौके सामने आए हैं जब चिराग शिक्षा की

अचानक स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे चिराग, क्लासरूम से ही DM को लगा दिया फोन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान आए दिन बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे कई मौके सामने आए हैं जब चिराग शिक्षा की बदहाली को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते नजर आ चुके हैं। बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के हाल जानने के लिए चिराग पासवान जमुई के एक स्कूल में पहुंच गए और वहां के बच्चों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और स्कूल में व्याप्त समस्या को जल्द से जल्द दूर कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की समस्या सुनने के बाद क्लासरूम से ही डीएम को फोन लगा दिया।


दरअसल, चिराग पासवान बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के भछीयार प्राथमिक मध्य विद्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घूम-घूमकर स्कूल के जर्जर हालात की जानकारी ली। इस दौरान चिराग पासवान स्कूल के क्लास रूम में भी गए और बच्चों से पढ़ाई में हो रही समस्या के बारे में जानकारी ली। क्लास रूम में पढ़ाई कर रहे बच्चों ने भी बिना किसी संकोच के चिराग पासवान को सारी समस्या से अवगत करा दिया। उन्होंने बच्चों को भरोसा दिलाया कि उनकी जो भी समस्या है उसे दूर करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।


बच्चों की समस्या सुनने के बाद चिराग ने क्लासरूम से ही जमुई के डीएम को फोन लगा दिया और बच्चों की पढ़ाई में हो रही समस्या को दूर करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल की जर्जर हालत को लेकर भी डीएम से बात की और बच्चों को पढ़ाई में हो रही समस्या को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।

टैग्स