ब्रेकिंग
अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान

जल्द ही बिहार के लोगों को CM नीतीश देंगे बड़ी सौगात : ककोलत जलप्रपात के विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन

NAWADA : गर्मी के मौसम में बिहार के लोगों को जिस जगह की याद सबसे अधिक आती है, वह जगह है नवादा का ककोलत जलप्रपात<span style="background-color: transparent; font-size: 0.875rem;

जल्द ही बिहार के लोगों को CM नीतीश देंगे बड़ी सौगात : ककोलत जलप्रपात के विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : गर्मी के मौसम में बिहार के लोगों को जिस जगह की याद सबसे अधिक आती है, वह जगह है नवादा का ककोलत जलप्रपात। अब इससे जुड़ी एक अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवादा का दौरा करने वाले हैं। उनके इस इस दौरे को लेकर यहां के लोगों की काफी उम्मीद लगी हुई हैं। प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि सीएम नीतीश कुमार ऐतिहासिक शीतल जलप्रपात ककोलत में हुए विकास कार्यों का उद्घाटन करने आगामी 24 जून को नवादा पहुंचेंगे।


जानकारी हो कि ककोलत का सौंदर्यीकरण कार्य वन विभाग कर रहा है। इस कारण पिछले वर्ष से ही ककोलत को सैलानियों के आने-जाने के लिए बंद कर दिया गया था। वहां कई तरह कार्य कराए जा रहे थे।


ककोलत वाटर फॉल के पास कुंड का निर्माण, नीचे में वृद्ध व बच्चों के लिए कुंड का निर्माण, चिल्ड्रन पार्क का निर्माण, सुरक्षा कर्मियों के लिए बैरक का निर्माण, सीढ़ियों का निर्माण, रेलिंग का निर्माण, चेंजिंग रूम का निर्माण, वाहन पार्किंग स्थल का निर्माण, शौचालय का निर्माण, पेजयल की व्यवस्था, वेंडिंग जोन का निर्माण, गेस्ट हाउस, प्रशासनिक भवन का निर्माण सहित कई अन्य कार्य कराए जा रहे थे। हालांकि सीएम के आगमन की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


आपको बताते चलें कि ककोलत नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में है। पहाड़ों के ऊपर से गिरती जलधारा की शीतलता सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। हालांकि लंबे समय तक यह विकास से उपेक्षित रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान जब इस ओर गया तो उन्होंने यहां का दौरा किया और करीब 15 करोड़ रुपये की योजना को अपनी स्वीकृति प्रदान की थी।