ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

विजय सिंह के परिजनों से मिले एक्टर पवन सिंह, चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात

JEHANABAD: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान मौत के शिकार हुए बीजेपी नेता दिवंगत विजय सिंह के घर लोगों के पहुंचने का सिलसिला अब भी जारी है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जान

विजय सिंह के परिजनों से मिले एक्टर पवन सिंह, चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान मौत के शिकार हुए बीजेपी नेता दिवंगत विजय सिंह के घर लोगों के पहुंचने का सिलसिला अब भी जारी है। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह बुधवार को जबानाबाद के कल्पा गांव पहुंचे और विजय सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे चुनाव लड़ने का सवाल पूछा तो वे कन्नी काट गए।


दरअसल, बीते 13 जुलाई को बीजेपी ने पटना में विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। इस मार्च में शामिल होने के लिए भाजपा नेता विजय सिंह भी जहानाबाद से पटना पहुंचे थे। मार्च के दौरान डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और उसमें बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाई थीं। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पुलिस की पिटाई से ही विजय सिंह की मौत हुई है हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज से नहीं हुई है।


विजय सिंह की मौत के बाद भाजपा के बड़े नेता जहानाबाद के कल्पा पहुंच रहे हैं औ विजय सिंह के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भोजपुरी एक्टर पवन सिंह भी विजय सिंह के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। पवन सिंह ने कहा कि यहां ज्यादा कुछ बोलने का अभी समय नहीं है, ऐसे समय में हम लोग विजय सिंह के परिवार वालों के साथ खड़े हैं। जब मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा कि क्या वे आने वाले समय में चुनाव लड़ने जा रहे हैं, इसपर पवन सिंह ने सिर्फ इतना कहा कि बाकी बातें बाद में होंगी और सवालों से कन्नी काट गए।


विजय सिंह के परिजनों से मिले एक्टर पवन सिंह, चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात


विजय सिंह के परिजनों से मिले एक्टर पवन सिंह, चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात


विजय सिंह के परिजनों से मिले एक्टर पवन सिंह, चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता