ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

RCP सिंह को देख समर्थकों ने शुरू कर दी नारेबाज़ी, बिहार का सीएम कैसा हो...आरसीपी सिंह जैसा हो !

JEHANABAD: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP Singh) आज यानी रविवार को जहानाबाद जिला पहुंचे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थक

RCP सिंह को देख समर्थकों ने शुरू कर दी नारेबाज़ी, बिहार का सीएम कैसा हो...आरसीपी सिंह जैसा हो !
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP Singh) आज यानी रविवार को जहानाबाद जिला पहुंचे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने ख़ास अंदाज़ में RCP सिंह का स्वागत किया। समर्थकों ने जोर-जोर से नारे लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने 'बिहार का सीएम कैसा हो, आरसीपी सिंह जैसा हो' के जमकर नारे लगाए। 



दरअसल, आरसीपी सिंह जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर विंद की मौत के बाद शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। सिंह के जहानाबाद पहुंचते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की, जिसमें वे कह रहे थे, 'बिहार का सीएम कैसा हो, आरसीपी सिंह जैसा हो।' उनके स्वागत में कई लोग मौजूद रहे और माला पहनाकर उनका अभिवादन किया।



आरसीपी सिंह ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से लिखा है, जहानाबाद जाने के दौरान नालंदा ज़िले में विभिन्न जगहों पर अपने साथियों ,समर्थकों से मिलकर काफ़ी प्रसन्नता हुई और उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ।' साथ ही आरसीपी सिंह ने कई तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें वे समर्थकों के बीच घिरे नज़र आ रहे हैं। 

टैग्स