ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

UNGA में बोले पीएम मोदी, जो आतंकवाद का इस्तेमाल कर रहे उन्हें भी खतरा

DESK: अमेरिका दौरे के तीसरे दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। दुनियाभर में आतंकवादी गतिविधियों क

UNGA में बोले पीएम मोदी, जो आतंकवाद का इस्तेमाल कर रहे उन्हें भी खतरा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: अमेरिका दौरे के तीसरे दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। दुनियाभर में आतंकवादी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि जो भी आतंकवाद का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें भी समझना होगा। क्योंकि यह उनके लिए भी उतना ही खतरनाक है।


पीएम मोदी ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र और पूरे विश्व को यह सुनिश्चित करना होगा कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल कोई भी देश अपने निहित स्वार्थ के लिए आतंकवाद को बढ़ावा न दे सके। यह देश आतंकवादियों का पनाहगाह न बन जाये।


पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए दुनिया को इस बात के लिए अलर्ट किया है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए ना हो। पीएम मोदी ने आतंकवाद पर पाकिस्तान और समुद्री स्वतंत्रता को लेकर चीन को जमकर लताड़ लगाई। 


पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र को भी आईना दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ भारत जहां अपनी आजादी के 75वें साल में 75 स्वदेश निर्मित उपग्रह अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है, वहीं कुछ देश आतंकवाद का राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।


पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं उस देश का प्रधानमंत्री हूं जिसे मदर ऑफ डेमोक्रेसी कहा जाता है। लोकतंत्र की हमारी हजारों साल की परंपरा रही है। 15 अगस्त 2021 को भारत ने अपनी आजादी के 75वें साल में प्रवेश किया। हमारी विविधता, हमारे सशक्त लोकतंत्र की पहचान हैं। एक ऐसा देश, जिसमें दर्जनों भाषाएं हैं। सैकड़ों बोलियां और अलग-अलग रहन-सहन, खान-पान हैं। ये लोकतंत्र की ही निशानी है। 


पीएम मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी विविधता, हमारे सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। एक ऐसा देश जिसमें दर्जनों भाषाएं हैं, सैकड़ों बोलियां हैं, अलग-अलग रहन सहन, खान-पान है। ये वाइब्रेंट डेमोक्रेसी का उदाहरण है। मैं उस देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं जिसे मदर ऑफ डेमोक्रेसी का गौरव हासिल है। यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि एक छोटा बच्चा जो कभी एक रेलवे स्टेशन के टी स्टॉल पर अपने पिता की मदद करता था, वह आज चौथी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर यूएनजीए को संबोधित कर रहा है।


पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 7 साल में 43 करोड़ लोगों को बैंकिंग सेवा का लाभ मिला। भारत में पहली बार 6 लाख गांवों की ड्रोन मैपिंग हो रही है। भारत आगे बढ़ता है तो दुनिया आगे बढ़ती है।पीएम मोदी ने कहा कि प्रदूषित पानी, भारत ही नहीं पूरे विश्व और खासकर गरीब और विकासशील देशों की बहुत बड़ी समस्या है। भारत में इस चुनौती से निपटने के लिए हम 17 करोड़ से अधिक घरों तक, पाइप से साफ पानी पहुंचाने का बहुत बड़ा अभियान चला रहे हैं।  

UNGA में बोले पीएम मोदी, जो आतंकवाद का इस्तेमाल कर रहे उन्हें भी खतरा

टैग्स