ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

95 साल के हुए आडवाणी, पीएम मोदी और राजनाथ ने घर जाकर दी बधाई

NEW DELHI : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी मंगलवार को 95 साल के हो गए है। आडवाणी के जन्मदिन पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिं

 95 साल के हुए आडवाणी, पीएम मोदी और राजनाथ ने घर जाकर दी बधाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NEW DELHI : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी मंगलवार को 95 साल के हो गए है। आडवाणी के जन्मदिन पर देश के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके घर जाकर शुभकामनाएं दीं। पीएम करीब 40 मिनट उनके साथ रहे और केक काटा। वहीं, राजनाथ सिंह ने आडवाणी के साथ फोटो ट्वीट किया- 'मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करता हूं।'


इसके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के सभी नेताओं ने वरिष्ठ नेता को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दीं हैं। अमित शाह ने लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम उनके  अच्छे स्वास्थ्य व लंबी जिंदगी की कामना करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपने अथक प्रयासों से आडवाणी ने देश भर में पार्टी संगठनों को मजबूत बनाया है। साथ ही देश के विकास में बेशकीमती योगदान दिया है।


बता दें कि, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को हुआ था। वह भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले अविभाजित भारत के सिंध प्रांत में जन्मे थे। उनके पिता का नाम कृष्णचंद डी आडवाणी और मां का नाम ज्ञानी देवी है। आडवाणी की शिक्षा - दीक्षा वर्तमान के पाकिस्तान के कराची के स्कूल में हुई और सिंध प्रांत के कालेज से उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। देश के बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया, जहां उन्होंने कानून की पढ़ाई की।


गौरतलब हो कि आडवाणी 1980 में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में रहे और कई दशकों तक  टल बिहारी वाजपेयी के साथ पार्टी का मुख्य चेहरा के रूप में काम करते रहे। आडवाणी अटल बिहार वाजपेयी की सरकार में देश के गृह मंत्री भी रहे और बाद में उन्हें उपप्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने का काम किया गया।  इसके आलावा आडवाणी का सबसे अधिक चर्चा 1990 के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन को लेकर रथ यात्रा की घटना को लेकर भी होती है।