ब्रेकिंग
साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

होश में आते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तेजप्रताप, थोड़ी देर पहले ही हुए थे बेहोश

PATNA : अभी थोड़ी देर पहले तेज प्रताप की तबियत ख़राब होने की बात सामने आई थी जिसके बाद उन्हें राबड़ी आवास ले जाया गया था. हालांकि राबड़ी आवास से तेज प्रताप यादव का आवास चंद कदमों

होश में आते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तेजप्रताप, थोड़ी देर पहले ही हुए थे बेहोश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अभी थोड़ी देर पहले तेज प्रताप की तबियत ख़राब होने की बात सामने आई थी जिसके बाद उन्हें राबड़ी आवास ले जाया गया था. हालांकि राबड़ी आवास से तेज प्रताप यादव का आवास चंद कदमों की ही दूरी पर है लेकिन राबड़ी और तेजस्वी यादव को तेज प्रताप के बेहोश होने की खबर मीडिया में खबर चलने के बाद मालूम हुई. जिसके बाद राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव तेज प्रताप के घर के लिए निकले. 


बाद में राबड़ी देवी 10 सर्कुलर आवास से तेजस्वी यादव के साथ तेज प्रताप के घर पहुंची और वहां से बेहोश हुए तेज प्रताप यादव को अपने साथ 10 सर्कुलर आवास लेकर पहुंच गई.हालांकि उसके कुछ देर बाद ही तेजप्रताप पूरी तरीके से नॉर्मल हो जाते हैं और महागठबंधन के संयुक्त प्रेसवार्ता में पहुंचकर फोटो खिंचवाते हैं. 



इस बीच खबर यह भी है कि 10 सर्कुलर आवास के अंदर तेजप्रताप अपनी बात मनवाने में कामयाब हो गए. जानकारी के अनुसार आज प्रेसवार्ता में पहले फेज में महागठबंधन के अंदर सीट का बंटवारा होना है. उनमें तेजप्रताप अपने चाहने वाले को टिकट दिलाना चाहते हैं, जो कि बात बनती हुई नहीं दिख रही थी. जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी बीमारी की खबरें मीडिया में उसके कुछ देर बाद राबड़ी देवी और तेजस्वी तक पहुंचवाई. अब तेजप्रताप की बातों को मानकर तेजस्वी खुद उन्हें प्रेसवार्ता में लेकर पहुंच गए.  


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता