ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

हिना शहाब से अस्पताल में मिलने पहुंचे चिराग, ओसामा से भी की मुलाकात

PATNA: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के निधन के बाद से जिस तरीके की सियासत बिहार में सिवान को लेकर हो रही है उसका नजारा अब दिखने लगा है। बात की जाए तो बीते दिनों हिना शहाब की तबीयत ब

हिना शहाब से अस्पताल में मिलने पहुंचे चिराग, ओसामा से भी की मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के निधन के बाद से जिस तरीके की सियासत बिहार में सिवान को लेकर हो रही है उसका नजारा अब दिखने लगा है। बात की जाए तो बीते दिनों हिना शहाब की तबीयत बिगड़ गई थी। डिहाइड्रेशन और डिप्रेशन होने के कारण उन्हें पटना के पारस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जिसके बाद तेजस्वी यादव देर रात हिना शहाब की सेहत का हाल चाल लेने पारस अस्पताल पहुंचे थे। वही अब बड़ी खबर निकल कर सामने आई है कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान आज जैसे ही पटना पहुंचे। पारस हॉस्पिटल जाकर हिना साहब का हालचाल जाना और साथ ही साथ ओसामा से भी मुलाकात की।




राजनीतिक मायने में यह मुलाकात काफी खास बताई जा रही है। गौरतलब है कि इन दिनों चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा पर हैं। बिहार के विभिन्न जिलों में चिराग पासवान घूम रहे हैं। और जनता का जो समर्थन है वह भी प्राप्त हो रहा है। ऐसे में अब चिराग पासवान ने जब ओसामा से मुलाकात की है तो कहा जा रहा है की युवा सोच एक मंच पर खड़े हो सकते हैं। बात की जाए तो हाल के समय में जिस तरीके की सियासत लोजपा में हुई है उसके बाद तेजस्वी यादव ने भी कई दफे इशारों ही इशारों में चिराग पासवान को एक बेहतर विकल्प के तौर पर बिहार में सियासत करने की बात कह दी है। और अब जब ओसामा से चिराग पासवान ने मुलाकात की तो सियासी गलियारों में कई तरीके के जो सवाल होने लगे हैं।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN

FirstBihar संवाददाता