ब्रेकिंग
3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

हमरा तो 74 हो गया और तू अभी उनहत्तरे में हो, झंडोत्तोलन करने वाले महादलित टोले के सबसे बुजुर्ग से नीतीश ने पूछा उम्र, बोले..हम तो समझे थे कि तू जादे होगा

DANAPUR: पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के लखनी बीघा महादलित टोला में इलाके के सबसे बड़े बुजुर्ग द्वारा 26 जनवरी और 15 अगस्त को झंडा फहराया जाता है। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौक

हमरा तो 74 हो गया और तू अभी उनहत्तरे में हो, झंडोत्तोलन करने वाले महादलित टोले के सबसे बुजुर्ग से नीतीश ने पूछा उम्र, बोले..हम तो समझे थे कि तू जादे होगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DANAPUR: पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के लखनी बीघा महादलित टोला में इलाके के सबसे बड़े बुजुर्ग द्वारा 26 जनवरी और 15 अगस्त को झंडा फहराया जाता है। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया गया। महादलित टोला के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति रामाशीष राम ने झंडा फहराया। 


इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर जब झंडा फहराने वाले महादलित टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति रामाशीष राम पर गयी तो उन्होंने पूछा कि आपका उम्र कितना है? सीएम के सवाल का जवाब देते हुए रामाशीष राम ने कहा कि 69 साल है। 


उनकी बातें सुनकर मुख्यमंत्री आश्चर्यचकित हो गये फिर बोले की अभी 70 भी नहीं हुआ है..उनहत्तर (69) ही है। बताइए हमरा तो 74 हो गया है और तू अभी उनहत्तर (69) में है..हम तो समझे थे कि तू जादे होगा..तो काहे ऐसे रहते हो..पूरा मजबूती से रहो..खेलो,कूदो, घूमो सब जगह जाओ तब खूब अच्छा स्वास्थ्य रहेगा। ये हम तुमको बता रहे हैं हम नहीं बताते तो पता चलता क्या कि 74 साल है मेरा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐसा कहते ही लोग ठहाका लगाकर हंसने लगते है। 




टैग्स