ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

देश के प्रधानमंत्री मुरई नहीं, बोले सुशील मोदी- नरेंद्र मोदी अंगद हैं.. 2024 में हिला भी नहीं पाइएगा

GOPALGANJ : दिल्ली में दो दिनों तक चली आरजेडी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ जमकर हमला बोला। बैठक को संबोधित करते हुए लालू प्रसा

देश के प्रधानमंत्री मुरई नहीं, बोले सुशील मोदी- नरेंद्र मोदी अंगद हैं.. 2024 में हिला भी नहीं पाइएगा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GOPALGANJ : दिल्ली में दो दिनों तक चली आरजेडी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ जमकर हमला बोला। बैठक को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि 2024 में बीजेपी को मूली की तरह उखाड़कर फेंक देंगे। लालू के इस बयान पर सुशील मोदी ने पटलवार किया है। सुशील मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई मुरई नहीं हैं कि कोई भी उन्हें उखाड़कर फेंक देगा। वे अंगद के समान हैं एक बार पैर जमा दिया तो 2024 में कोई उन्हे हिला भी नहीं पाएगा।


दरअसल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील मोदी आज गोपालगंज पहुंचे थे। जहां वे पार्टी की उम्मीदवार कुसुम देवी के नामांकन में शामिल हुए। नॉमिनेशन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने आरजेडी और जेडीयू के खिलाफ जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने लालू के उस बयान को लेकर हमला बोला जिसमें उन्होंने कहा था कि 2024 में महागठबंधन उन्हें केंद्र की सत्ता से मूली की तरह उखाड़ फेंकेगा। लालू पर हमला बोलते हुए सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव जब स्वस्थ थे तब तो नरेंद्र मोदी का कुछ बिगाड़ नहीं सके, अब तो वे इलाज के लिए सिंगापुर जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि जब 2014 के चुनाव में लालू पीएम मोदी के खिलाफ घूम-घूमकर प्रचार कर रहे थे तो कुछ ही सीटों पर सिमट गए थे और 2019 में तो चुनाव के दौरान एक भी सीट नहीं जीत पाए। नरेंद्र मोदी कोई मुरई नहीं है कि उसको उखाड़कर फेंक दीजिएगा। नरेंद्र मोदी अंगद हैं अगर उन्होंने पांव रख दिया तो रावण रूपी विपक्ष नरेंद्र मोदी को 2024 में हिला भी नही पाएगा। बता दें कि लालू ने दिल्ली में बैठक के संबोधित करते हुए कहा था कि बीजेपी के राज में तानाशाही का आलम है। देशभर में एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। आने वाले दिनों में अलग-अलग राज्यों में भी अधिवेशन बुलाएंगे और नरेंद्र मोदी की सरकार को मुरई के तरह उखाड़कर फेंक देंगे।