ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

RJD प्रत्याशी मोहन गुप्ता के नामांकन मामले पर सुनवाई कल, पटना हाईकोर्ट में सुबह 10:30 बजे होगी सुनवाई

GOPALGANJ: गोपालगंज और मोकामा विधानसभा उपचुनाव कल होने वाला हैं। 01 नवम्बर को गोपालगंज के एक मतदाता दीपू कुमार सिंह ने गोपालगंज के आरजेडी प्रत्याशी मोहन गुप्ता के खिलाफ पटना हाईकोर

RJD प्रत्याशी मोहन गुप्ता के नामांकन मामले पर सुनवाई कल, पटना हाईकोर्ट में सुबह 10:30 बजे होगी सुनवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज और मोकामा विधानसभा उपचुनाव कल होने वाला हैं। 01 नवम्बर को गोपालगंज के एक मतदाता दीपू कुमार सिंह ने गोपालगंज के आरजेडी प्रत्याशी मोहन गुप्ता के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर किया था और उनके नामांकन की जांच की मांग की थी। साथ ही मोहन गुप्ता की उम्मीदवारी को रद्द करने की अपील की थी। आज इस मामले पर जस्टिस मोहित कुमार शाह की एकलपीठ ने सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि इस तरह के मामले में यदि सुप्रीम कोर्ट का कोई जजमेंट रहा है तो उसे भी कोर्ट में रखा जाए। इस मामले पर अब कल गुरुवार की सुबह 10:30 बजे सुनवाई होगी।  


गोपालगंज के एक वोटर दीपू कुमार सिंह ने पटना हाईकोर्ट में मोहन प्रसाद गुप्ता के खिलाफ एक रिट याचिका दायर किया। उनका कहना था कि मोहन गुप्ता राजद से गोपालगंज के उम्मीदवार है जिन्होंने अपने नामांकन में तथ्यों को छिपाया है। फार्म सी-4 में लंबित आपराधिक मामलों को लेकर उन्होंने गलत सूचना दी थी। 


गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी ने महागठबंधन के प्रत्याशी मोहन गुप्ता के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा था और मोहन गुप्ता का नामांकन रद्द करने की मांग की थी। बीजेपी का आरोप था कि मोहन गुप्ता के खिलाफ शराब कंपनी से जुड़े मामले में झारखंड के गिरिडीह में एक एफआईआर दर्ज है लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी अपने शपथ पत्र में नहीं दी है।


बीजेपी ने यह आरोप लगाया था कि यह मामला वोटर्स से फैक्ट छुपाने की श्रेणी में आता है। 3 नवम्बर को गोपागंज में उपचुनाव है। इसके दो दिन पहले 01 नवम्बर को मोहन प्रसाद गुप्ता के खिलाफ रिट याचिका दायर की गयी। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता