ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

RJD प्रत्याशी मोहन गुप्ता के नामांकन मामले पर 4 नवंबर को सुनवाई, सुबह 10:30 बजे पटना हाईकोर्ट में ONLINE सुनवाई

PATNA: पटना हाईकोर्ट में गोपालगंज से आरजेडी उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता के खिलाफ दायर रिट याचिका पर अब 4 नवंबर की सुबह साढ़े दस बजे ONLINE सुनवाई की जाएगी। गोपालगंज के वोटर द

RJD प्रत्याशी मोहन गुप्ता के नामांकन मामले पर 4 नवंबर को सुनवाई, सुबह 10:30 बजे पटना हाईकोर्ट में ONLINE सुनवाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना हाईकोर्ट में गोपालगंज से आरजेडी उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता के खिलाफ दायर रिट याचिका पर अब 4 नवंबर की सुबह साढ़े दस बजे ONLINE सुनवाई की जाएगी। गोपालगंज के वोटर दीपू कुमार सिंह ने मोहन प्रसाद गुप्ता के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की थी। जिस पर आज सुबह सुनवाई होनी थी लेकिन अब यह सुनवाई 4 नवम्बर को होगी। इस रिट याचिका की सुनवाई जस्टिस मोहित कुमार शाह करेंगे। पूरी सुनवाई ऑनलाइन मोड में होगी। 


बता दें कि गोपालगंज और मोकामा विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग जारी है। करीब दो घंटा और मतदान होगा। जिसके बाद ईवीएम को सील किया जाएगा। गौरतलब है कि 01 नवम्बर को गोपालगंज के एक वोटर दीपू कुमार सिंह ने गोपालगंज के आरजेडी प्रत्याशी मोहन गुप्ता के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर किया था और उनके नामांकन की जांच की मांग की थी। साथ ही मोहन गुप्ता की उम्मीदवारी को रद्द करने की अपील भी की गयी थी। आज इस मामले पर जस्टिस मोहित कुमार शाह की एकलपीठ में सुनवाई होनी थी लेकिन अब इस मामले में सुनवाई 4 नवम्बर को होगी।  


गोपालगंज के वोटर दीपू कुमार सिंह ने पटना हाईकोर्ट में मोहन प्रसाद गुप्ता के खिलाफ एक रिट याचिका दायर किया था। उनका कहना था कि मोहन गुप्ता राजद से गोपालगंज के उम्मीदवार हैं जिन्होंने नामांकन भरते समय में तथ्यों को छिपाने का काम किया है। फार्म सी-4 में लंबित आपराधिक मामलों को लेकर उन्होंने गलत सूचना दी है। 


गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी ने भी महागठबंधन के प्रत्याशी मोहन गुप्ता के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा था और मोहन गुप्ता का नामांकन रद्द करने की मांग की थी। बीजेपी का आरोप था कि मोहन गुप्ता के खिलाफ शराब कंपनी से जुड़े मामले में झारखंड के गिरिडीह में एक एफआईआर दर्ज है लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी अपने शपथ पत्र में नहीं दी है। 


बीजेपी ने यह आरोप लगाया था कि यह मामला वोटर्स से फैक्ट छुपाने की श्रेणी में आता है। आज गोपागंज उपचुनाव का मतदान जारी है। करीब दो घंटे और बचे हैं जिसके बाद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। 6 नवम्बर को वोटों की गिनती होगी और जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता