ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गोपालगंज में भी कन्हैया का विरोध, भारी सुरक्षा के बीच पोस्टर पर पोती गई कालिख

GOPALGANJ : सीपीआई नेता कन्हैया कुमार 'जागो जगाओ, देश बचाओ यात्रा' यात्रा के दूसरे दिन आज गोपालगंज पहुंचेंगे, जहां वे मिंज स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.कन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GOPALGANJ : सीपीआई नेता कन्हैया कुमार 'जागो जगाओ, देश बचाओ यात्रा' यात्रा के दूसरे दिन आज गोपालगंज पहुंचेंगे, जहां वे मिंज स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

कन्हैया के गोपालगंज आगमन को लेकर जगह-जगह पर पोस्टर लगाए गए हैं. इसी बीच गोपालगंज में भी कन्हैया का विरोध शुरू हो गया है. कन्हैया के पोस्टर पर कालिख पोतकर उनका विराध किया जा रहा है. मिंज स्टेडियम में लगाये गए पोस्टर पर कालिख पोतकर कन्हैया का विरोध किया जा रहा है. हालांकि पोस्टर पर कालिख पोतने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को वहां से हटा दिया है. 

बता दें कि गुरुवार को भी मिंज स्टेडियम में लगाए गए कन्हैया के पोस्टर पर भद्दी-भद्दी गालियां लिखी गयी थीं. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उन पोस्टर को हटा दिया था. कन्हैया के आगमन को लेकर गोपालगंज में पुलिस की चाक-चौबंद व्यव्स्था की गई है. जिस रूट से कन्हैया कुमार को आना है. वहां के सभी चौराहों पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है. बता दें कि गुरुवार को कन्हैया बेतिया पहुंचे थे, जहां भी उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. रास्ते में कई जगह लोगों ने बैनर-पोस्टर लेकर कन्हैया के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गो बैक के नारे लगाए थे.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MERAJ AHMAD

FirstBihar संवाददाता