ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BJP एमएलसी से विवाद के बाद किसान को आया हार्ट अटैक, मौत से गुस्साएं लोगों ने जमकर किया हंगामा, गप्पू सिह की गिरफ्तारी की मांग

GOPALGANJ: बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार सिंह उर्फ गप्पू सिंह के साथ हुए विवाद के दौरान एक किसान पुरुषोत्तम सिंह उर्फ बुल्लू बाबू की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोग

BJP एमएलसी से विवाद के बाद किसान को आया हार्ट अटैक, मौत से गुस्साएं लोगों ने जमकर किया हंगामा, गप्पू सिह की गिरफ्तारी की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार सिंह उर्फ गप्पू सिंह के साथ हुए विवाद के दौरान एक किसान पुरुषोत्तम सिंह उर्फ बुल्लू बाबू की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों बीच सड़क पर शव रखकर एनएच-27 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने मौत के लिए एमएलसी गप्पू सिंह को जिम्मेदार बताया और उनकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे।


इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। एनएच-27 को जाम किये जाने से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारे लग गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग एमएलसी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। दरअसल मामला गोपालगंज का है जहां रामनरेश नगर में बन रही सोलिंग को उखड़वाने के लिए बीजेपी एमएलसी राजीव कुमार सिंह पहुंचे थे। 


इसी दौरान उनका एक किसान पुरुषोत्तम सिंह से विवाद हो गया। इस दौरान किसान को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने जमकर बवाल मचाया। लोग एमएलसी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। जिसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।


 मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मृतक पुरुषोत्तम सिंह के भाई देवोत्तम सिंहह ने अपनी जमीन पर गोदाम बनवा रहे थे। गोदाम के आगे सोलिंग बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान शनिवार को बीजेपी एमएलसी अपने कुछ लोगों को लेकर सोलिंग को उखड़वाने के लिए पहुंचे थे। उन्हें ऐसा करने से किसान पुरुषोत्तम सिंह ने जब रोका तो विवाद होने लगा और इसी दौरान किसान पुरुषोत्तम सिंह को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गयी। बीजेपी एमएलसी ने इसे राजनीतिक साजिश बताया कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  

टैग्स