ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार उपचुनाव: गोपालगंज में रोड शो नहीं करेंगे तेजस्वी, जानिए.. क्या है कारण

GOPALGANJ: बिहार की दो विधानसभा सीटों पर आने वाले तीन नवंबर को वोटिंग होनी है। मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए महागठबंधन और बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा

बिहार उपचुनाव: गोपालगंज में रोड शो नहीं करेंगे तेजस्वी, जानिए.. क्या है कारण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार की दो विधानसभा सीटों पर आने वाले तीन नवंबर को वोटिंग होनी है। मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए महागठबंधन और बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए गोपालगंज रवाना हो गए हैं। इस दौरान तेजस्वी रोड शो भी करने वाले थे लेकिन ऐन वक्त पर पार्टी ने तेजस्वी के रोड शो कैंसिंल कर दिया।


दरअसल, छठ पर्व को लेकर तेजस्वी का रोड शो कैंसिंल किया गया है। शहर में छठ पर्व को लेकर लोगों की भीड़ है। ऐसे में लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। रोड शो कैंसिल होने के बाद तेजस्वी यादोपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वापस पटना लौट जाएंगे। इस दौरान गोपालगंज में तेजस्वी यादव पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पटना लौटने से पहले वे एक बार फिर थावे मंदिर में माता के दर्शन करेंगे।


बता दें कि जदयू की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और जेडीयू संसदीय दल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी गोपालगंज पहुंचे हैं। देवापुर से होते हुए गोपालगंज शहर में राजद प्रत्याशी के लिए महागठबंधन की संयुक्त बैठक करेंगे। इस बीच महागठबंधन के नेता कई गांवों में आयोजित चुनावी कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।